फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ललितपुर में 20 और मिले कोरोना संक्रमित मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। कोरोना संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। शुक्रवार को 20 व्यक्तियों में जांच के दौरान कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। अब संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2752 पहुंच गई है। इनमें 42 संक्रमितों की मौत भी हो चुकी और 2555 स्वस्थ हो चुके हैं।
विज्ञापन

कोरोना वायरस संक्रमण की संख्या कम होने के बाद अब लगातार बढ़ रही है। जहां तीन महीने बाद एक दिन में संक्रमितों की संख्या कम होकर तीन तक पहुंची थी, लेकिन अब बीते दिनों से संक्रमण लगातार बढ़ना शुरू हो गया है। इनकी संख्या एक सप्ताह से लगातार बढ़ रही है।
शुक्रवार को मिले कोरोना संक्रमितों में शहर के मोहल्ला सरदारपुरा निवासी 20 वर्षीय युवक, 54 वर्षीय व्यक्ति, जेल के पास निवासी 48 वर्षीय व्यक्ति, चांदमारी निवासी 53 वर्षीय व्यक्ति, मोहल्ला सिविल लाइन निवासी 45 वर्षीय व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। ग्रामीण क्षेत्र में तहसील मड़ावरा के ग्राम रनगांव निवासी 27 वर्षीय महिला, ग्राम भौंती निवासी 21 वर्षीय युवक, ग्राम सुनौनी निवासी 18 वर्षीय युवक, ब्लॉक बार के ग्राम बुरागांव निवासी 30 वर्षीय युवक, 32 वर्षीय युवक, 29 वर्षीय युवक, 28 वर्षीय युवक, 25 वर्षीय युवक, 29 वर्षीय व्यक्ति, 35 वर्षीय युवक, तहसील महरौनी अंतर्गत कस्बा निवासी 21 वर्षीय युवती, 50 वर्षीय महिला, 57 वर्षीय व्यक्ति, कस्बा तालबेहट निवासी 79 वर्षीय व्यक्ति, तहसील पाली के कस्बा निवासी 22 वर्षीय युवक कोरोना संक्रमित पाए गए है। संक्रमितों में 07 होमआइसोलेट हैं और 13 को एल-1 अटैच राजकीय पॉलीटेक्निक तालबेहट में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

1252 सैंपलों की रिपोर्ट आना बाकी
कोरोना संक्रमण को नियंत्रण के तमाम प्रयास किए गए हो, लेकिन जिले में अब तक आरटीपीसीआर जांच को लिए जाने वाले सैंपल की रिपोर्ट आने में अभी सुधार नहीं हो पा रहा है। शुरुआत में जहां दो दिन में रिपोर्ट मिल रही थी, वहीं, अब चार दिन में आ रही है। ऐसे में सैंपल वाला व्यक्ति रिपोर्ट आने तक क्वारंटीन बना रहता है। यहां पर चार दिनों से अब तक के 1252 व्यक्तियों के सैंपल की आरटीपीसीआर जांच रिपोर्ट आना बाकी है।
शुक्रवार को एक चिकित्सक समेत 20 व्यक्तियों में जांच के दौरान कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। संक्रमितों को सुविधा के अनुसार इलाज मुहैया कराया जा रहा है। - डॉ. प्रताप सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें