फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur: शादी के 20 दिन बाद युवक ने युवक ने जहर निगलकर दे दी जान, 12वीं का था छात्र

Wed, 01 Apr 2026 02:47 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर

सार

परिजनों के अनुसार, बिट्टू कक्षा 12वीं का छात्र था और दो भाई-तीन बहनों में सबसे बड़ा था। उसकी शादी 10 मार्च को धूमधाम से हुई थी। पत्नी को मायके से लाने के तैयारी चल रही थी इसी दौरान युवक ने जहर निगल लिया।
विज्ञापन
शादी के 20 दिन बाद युवक ने की सुसाइड।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शादी के 20 दिन बाद सोमवार को 20 वर्षीय बिट्टू निवासी ग्राम पाचौनी ने जहर निगल लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। परिजनों ने अज्ञात कारणों के चलते आत्महत्या की आशंका जताई है।
विज्ञापन


12वीं का था छात्र
मृतक के बड़े चाचा पलटू राम ने बताया कि सोमवार को बिट्टू घर पर था। इसी दौरान उसने घर में रखा विषाक्त पदार्थ खा लिया, जिससे उसकी तबीयत बिगड़ गई और उल्टियां होने लगीं। आनन-फानन में परिजन उसे मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां चिकित्सकों ने गंभीर हालत देखते हुए झांसी रेफर कर दिया। झांसी ले जाते समय रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अनुराग अवस्थी ने बताया कि आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है। परिजनों के अनुसार, बिट्टू कक्षा 12वीं का छात्र था और दो भाई-तीन बहनों में सबसे बड़ा था। उसकी शादी 10 मार्च को धूमधाम से हुई थी। वर्तमान में उसकी पत्नी मायके में है।

मौत से घर में मातम
परिजनों ने बताया कि बिट्टू की शादी उसकी सहमति से हुई थी और सब कुछ सामान्य था। शादी के 5-7 दिन बाद उसकी पत्नी खुशी-खुशी मायके गई थी। परिवार में उसे वापस ससुराल लाने की तैयारी चल रही थी। इसी बीच बिट्टू ने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। अचानक हुई इस घटना से परिवार में मातम छा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें