फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: उज्ज्वला के 1.96 लाख परिवारों को आज मिलेगी सब्सिडी

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को निशुल्क एलपीजी सिलिंडर रिफिल सब्सिडी वितरण कार्यक्रम मंगलवार को जिले में आयोजित किया जाएगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 3 नवंबर को शाम चार बजे लखनऊ के लोक भवन सभागार से प्रदेशस्तरीय कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे। इसका सीधा प्रसारण कलेक्ट्रेट सभागार में एलईडी के माध्यम से किया जाएगा।
विज्ञापन

जिला पूर्ति विभाग के विभाग से मिली जानकारी के अनुसार जिले में कुल 1 लाख 96 हजार उज्ज्वला कनेक्शन हैं। ई-केवाईसी पूरी करा चुके पात्र लाभार्थियों के खातों में सब्सिडी की धनराशि अंतरित की जाएगी। कार्यक्रम में 100 से 150 उज्ज्वला लाभार्थियों को आमंत्रित किया जाएगा। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के सजीव प्रसारण के बाद जिले के प्रभारी मंत्री, सांसद, विधायक और जिला पंचायत प्रशासक की मौजूदगी में 10 लाभार्थियों को प्रतीकात्मक चेक वितरित किए जाएंगे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें