फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बूथ स्तर का कार्यकर्ता पार्टी की नीव

विज्ञापन
विज्ञापन
बूथ स्तर का कार्यकर्ता पार्टी की नीव
विज्ञापन

कांग्रेस की बैठक में बोले प्रदेश के पदाधिकारी
अमर उजाला ब्यूूरो
ललितपुर। कांग्रेस पार्टी की बैठक सोमवार को जिला कांग्रेस कार्यालय पर पिछड़ा वर्ग विभाग के प्रदेश सचिव अमर सिंह जांगड़ के मुख्य आतिथ्य और अनुसूचित जाति विकास प्रदेश सचिव भगवानदास खटीक एवं उरई शहर के कांग्रेस उपाध्यक्ष व वरिष्ठ नेता गुलाब खां के विशिष्ट आतिथ्य में आयोजित की गई। इसमें पिछड़ वर्ग विभाग के प्रदेश सचिव ने पिछड़ा वर्ग विभाग संगठन को मजबूत करने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि पिछड़ा वर्ग विभाग का बूथस्तर तक का गठन करना अति आवश्यक है, क्योंकि बूथ स्तर का कार्यकर्ता पार्टी की नीव होता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि पार्टी उत्तर प्रदेश की सभी 80 सीटों पर अपने बलबूते पर पूरी ताकत के साथ चुनाव लड़ेगी और उत्तर प्रदेश में कांग्रेस पार्टी सबसे बड़ी पाटी के रूप में उभरकर सामने आएगी। 2019 में भारत में कांग्रेस की ही सरकार बनना तय बताया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से 16 जनवरी को लखनऊ में होने वाले पिछड़ा वर्ग सम्मेलन की जानकारी दी। जिलाध्यक्ष दुर्गा प्रसाद कुशवाहा, कुलदीप राजपूत, बिट्टू राजा, वीरेंद्र सिंह, तुलसीराम कुशवाहा, देशपत प्रधान, सीताराम यादव, प्रेम नामदेव, वीरेंद्र रजक, जयराम पटेल, बलराम निरंजन, बलवंत सिंह राजपूत, श्रीराम नामदेव, खुशाल साहू, अंकित, अनिल साहू, विक्रम कुशवाहा उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें