फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विभागीय नियमों की अनदेखी कर रहे अधिकारी व कर्मचारी

विज्ञापन
विज्ञापन
नियमों की अनदेखी कर रहे अधिकारी व कर्मचारी
विज्ञापन

बिना आईकार्ड और ड्रेस कोड के कर रहे ड्यूटी
अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर। जिला अस्पताल में तैनात अधिकारी व कर्मचारी अपने ही बनाए नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं। कई कर्मचारी बिना एप्रिन के तो कई बिना आईकार्ड के कार्य कर रहे हैं। इससे यह जानकारी नहीं हो पाती कि कौन बाहर का है और कौन अस्पताल का कर्मचारी है। इससे कई मरीज भटकते रहते हैं तो वहीं अनजाने में वाद विवाद की स्थिति बन जाती है।
स्वास्थ्य विभाग ने अस्पतालों में तैनात कर्मचारियों के लिए नियम बनाए हैं। इनमें अस्पताल में कार्य करते समय अलग-अलग पदों के लिए ड्रेस पहनने के नियम बने हैं, साथ अस्पताल आने वाले मरीजों को चिकित्सकों के लिए इधर-उधर न भटकना पड़े, साथ ही अन्य कर्मचारियों की पहचान की जा सके। लेकिन, अस्पताल में तैनात अधिकारी व कर्मचारी अपने ही बनाए नियमों की अनदेखी कर रहे हैं, जिससे अस्पताल में आने वाले मरीजों को चिकित्सक व अन्य कर्मचारियों में फर्क नजर नहीं आता है। इससे मरीज चिकित्सक को ढूंढते दलालों के चक्कर में फंस जाते हैं, जो अस्पताल आने वाले मरीजों को बाहर दवा कराने की सलाह देते हैं। मजबूरन ही मरीज को मंहगा इलाज कराना पड़ता है। इसके अलावा कई कर्मचारी बिना आई कार्ड के ही कार्य करते रहते हैं, जिससे मरीजों से अनजाने में वाद विवाद की स्थिति बन जाती है तो मरीज उपचार की जगह विवादों में पड़ जाते हैं।
विज्ञापन


कई बार बनी विवादों की स्थिति
केस नंबर एक
जिला अस्पताल में कई बार अनजाने में विवाद की स्थिति बन जाती है। बीते दिनों ही एक मरीज शौचालय में शौच के लिए गया, जहां पर फिसल कर गिरने से सफाई कर्मचारी व तीमारदार के साथ मारपीट हुई थी। इस पर मरीज उपचार की जगह तीमारदार के साथ पुलिस के पास पहुंच गया था। इसके बाद मामले में पुलिस द्वारा कार्रवाई की गई थी।

केस नंबर दो
बीते दिनों जिला अस्पताल में इमरजेंसी में तैनात एक चिकित्सक से दूसरे चिकित्सक के खासमखास के बीच कहासुनी के दौरान दो चिकित्सकों में विवाद का मामला गालीगलौज तक पहुंच गया था।

यह है ड्रेस कोड
चिकित्सकों को घुटनों तक साफ-सुथरे एप्रिन पहनने व आईकार्ड नाम के साथ अपनी डिग्री भी लिखें। इसके साथ ही वार्ड ब्वाय के लिए स्लेटी रंग की एप्रिंन व आईकार्ड पद नाम अंकित हो। नर्स के लिए सफेद कलर का एप्रिन, आईकार्ड व सफाई कर्मचारी के लिए कथई कलर का एप्रिंन, गले में आई कार्ड होना अनिवार्य है। यदि सफाई कर्मचारियों की एप्रिन गंदी हो गई तो लाल रंग की टी शर्ट व आईकार्ड होना चाहिए।
विज्ञापन


अस्पताल में आउट सोर्सिंग कर्मचारियों की ड्रेस अभी नहीं बन पाई है। शीघ्र ही सेवा प्रदाता कंपनी के लिए ड्रेस बनवाने के लिए कहा जाएगा। जल्द ही कर्मचारी विधिवत ड्रेस कोड में नजर आएंगे।
- डा. एस के बासवानी, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक
जिला अस्पताल ललितपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें