फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला अस्पताल में बनेगा आधुनिक वाशिंग ट्रीटमेंट प्वाइंट

विज्ञापन
विज्ञापन
महिला अस्पताल में बनेगा आधुनिक वाशिंग ट्रीटमेंट प्वाइंट
विज्ञापन

आधुनिक मशीनों से होगा लैस
अमय् उजाला ब्यूरो
ललितपुर। जिला महिला अस्पताल में भर्ती मरीजों के लिए पलंग पर साफ सुथरे कपड़ा मुहैया कराने के लिए वाशिंग ट्रीटमेंट प्वाइंट को आधुनिक मशीनों से लैस किया जा रहा है। वर्तमान में दो छोटी वाशिंग मशीनों से कपड़ों की धुलाई होती है।
जनपद मुख्यालय स्थित महिला अस्पताल में 60 बेड की व्यवस्था है। अस्पताल में रोजाना चार सौ से पांच सौ मरीज उपचार के लिए पहुंचते हैं। इस अस्पताल में साफ-सफाई पर खास ध्यान दिया जा रहा है। भर्ती मरीजों को पलंग पर साफ सुथरे कपड़े मुहैया कराए जाते हैं। इसके लिए उन्नीस गुणा उन्नीस का एक कक्ष व अट्ठावन फुट लंबी व आठ फुट चौड़ी गैलरी बनी हुई है, जिसमें दो छोटी वाशिंग मशीनों से कपड़ों की धुलाई की जाती है। इसमें काफी समय लगता है। इसके मद्देनजर आधुनिक मशीनों की आवश्यकता महसूस की जा रही है। बीते महीनों में क्षेत्रीय सांसद व केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने सांसद निधि से छह लाख बाइस हजार पांच सौ रुपये की धनराशि मुहैया कराई है। जिससे आधुनिक मशीन की खरीद जानी है।
विज्ञापन


खरीदी जाएगी मशीनें
पहले अस्पताल के नाम से धनराशि आवंटित हुई थी जो कम होने के कारण वापस कर दी गई। अब इस राशि को नगर पालिका के लिए मुहैया कराई गई है जो नई मशीनों की स्थापना का काम करेंगे।
विज्ञापन

डा. हरेंद्र चौहान, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक
जिला महिला अस्पताल

हैंडपंप पर नहाते तीमारदार
अस्पताल में केवल मरीजों को नहाने के लिए बाथरूम बनाए गए हैं। वहीं, साथ में आए तीमारदार स्थानाभाव में आसपास लगे हैंडपंपों पर खुले में नहाते हैं और परिसर में कपड़ा सुखाते हैं। जिस पर किसी का ध्यान नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें