विद्यालयों में एनसीईआरटी पैटर्न किया जाए लागू
ललितपुर। स्वच्छ ललितपुर सुुंदर ललितपुर संस्था के पदाधिकारियों ने मानव संसाधन विकास मंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को दिया। ज्ञापन में कक्षा एक से आठ तक के हिंदी एवं अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में एनसीईआरटी पैटर्न लागू करने की मांग की।
पत्र में बताया कि वर्तमान में इसके लागू नहीं होने से अंग्रेजी माध्यम के स्कूल मनमानी किताबें चला रहे हैं। जिसमें उन्हें इसका कमीशन मिल रहा है। यही नहीं, बच्चों की यूनिफार्म में कमीशनबाजी का खेल चल रहा है। जिसमें अभिभावकों की जेब ढीली हो रही है। विभागीय अधिकारी इसे रोकने में नाकाम साबित हो रहे हैं। मांग पत्र पर अध्यक्ष अमित तिवारी, डा. प्रबल सक्सेना, आयुष शर्मा, अनुज रावत, रितिक रजक, विकास रजक, रोहित तिवारी, अंकित जैन, संजय विश्वकर्मा, मगन विश्वकर्मा व समित समैया आदि के हस्ताक्षर थे।