फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महत्वपूर्ण: पाली से शुरू होगा पिक्चर टाइम का सफर

विज्ञापन
विज्ञापन
पाली से शुरू होगा पिक्चर टाइम का सफर
विज्ञापन

ललितपुर। सरकार की योजनाओं को रुपहले पर्दे पर प्रसारित कर जागरूक करने और ग्रामीणों का मनोरंजन करने के उद्देश्य से कनेक्ट कंसल्टेंट के पिक्चर टाइम की शुरुआत मंगलवार से पाली में होगी। यहां यह अस्थाई थिएटर तीन महीने के लिए लगाया जाएगा। मंगलवार को दोपहर 12 बजे जिलाधिकारी मानवेंद्र सिंह इसकी शुरुआत करेंगे।
सर्किट हाउस में आयोजित पत्रकार वार्ता में कनेक्ट कंसल्टेंट के डायरेक्टर सुरेश श्रीवास्तव ने बताया कि सिंचाई, ग्रामीण रोजगार, फसल और स्वास्थ्य बीमा योजना, स्वरोजगार, महिला सशक्त करने समेत कई योजनाएं सरकारों की ओर से चलाई जाती हैं। जिनकी जानकारी ग्रामीण क्षेत्रों में नहीं हो पाती है और वह उनका लाभ नहीं ले पाते हैं। इसका प्रमुख कारण है सूचना और संचार माध्यमों की कमी। इसके लिए सिनेमा के माध्यम से मनोरंजन, शिक्षा और आर्थिक लाभ बुंदेलखंड की ग्रामीण जनता को मिल सके। इसके लिए कनेक्ट कंसल्टेंट के पिक्चर टाइम की शुरुआत की जा रही है।
विज्ञापन

कंपनी की सीईओ सौम्या चंद्रा ने बताया कि पिक्चर टाइम एक चलता फिरता वातानुकूलित मल्टीप्लेक्स सिनेमा थिएटर है। जिसे दूर-दराज के ग्रामीण क्षेत्रों में कहीं भी ले जाया जा सकता है। इनफ्लेटेबिल हाल, कुर्सियां तथा अन्य सभी उपकरणों से लैस मिनी ट्रक कहीं भी ले जाया जा सकता है। पिक्चर टाइम की खूबी बताते हुए उन्होंने बताया कि इसके स्क्रीन की साइज 16*4 फिट की स्क्रीन तथा डोल्बी साराउंड सिस्टम से सुसज्जित सिनेमा थियेटर ढाई घंटे में तैयार कर दिया जाता है। इसमें फिल्म के साथ-साथ सरकारी योजनाओं को दिखाकर लोगों को जागरूक किया जाएगा। उन्होंने बताया कि बुंदेलखंड में इसकी शुरुआत ललितपुर जिले से की जा रही है। इसके लिए पाली का चुनाव किया गया है। जहां यह थिएटर तीन महीने तक कार्य करेगा।
विज्ञापन

लोगों को रुझान बढ़ने पर आगे के लिए भी चालू कर दिया जाएगा। डायरेक्टर शोभित चंद्रा ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में मनोरंजन के साधन नहीं हैं। लोग रुपये खर्च कर शहरों में फिल्म देखने जाते हैं। इसके साथ ही सरकारी योजनाओं को कई घंटे तक एक साथ दिखाने पर लोग ऊब सकते हैं। इस कारण फिल्म के मध्य में कुछ देर तक सरकारी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी और फिल्म दिखाकर मनोरंजन किया जाएगा। साथ ही बताया कि आने वाले समय में स्थानीय लोगों को ही प्रशिक्षण देकर रोजगार मुहैया करवाया जाएगा। उन्होंने बताया कि उनका यह प्रोजेेक्ट उड़ीसा में संचालित हो रहा है। इसके लिए वहां की सरकार ने प्रोत्साहित भी किया और कंपनी की मदद से लोगों को जागरूक भी किया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें