फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हीरानगर खेरों में अब तक नहीं पहुंची बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
हीरानगर खेरों में अब तक नहीं पहुंची बिजली
विज्ञापन

ललितपुर। ब्लॉक बार अंतर्गत ग्राम पंचायत म्यांव गांव के मजरा हीरा नगर खेरों के ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को एक ज्ञापन देकर गांव में बिजली पहुंचाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

शासन द्वारा हर घर में बिजली पहुंचाने के लिए एक ओर जहां सौभाग्य योजना चलाई जा रही है, ताकि हर घर तक बिजली पहुंचायी जाए, वहीं जनपद के ब्लॉक बार अंतर्गत म्यांव गांव का एक मजरा हीरानगर खेरो ऐसा भी है, जहां आजादी के इतने वर्षों बाद आज भी बिजली नहीं पहुंच सकी है। यहां के लोगों को आज भी लालटेन के युग में रहकर जीवन बसर करने को मजबूर होना पड़ रहा है। शाम होते ही जहां आसपास के गांव व मजरे बिजली की रोशनी में जगमगाते रहते हैं, वहीं इस गांव का यह मजरा की हर रात अंधेरे में ही गुजरती है। यहां के लोग लालटेन जलाकर किसी प्रकार गुजारा करते हैं। ऐसे में शासन द्वारा संचालित सौभाग्य योजना से हर घर बिजली पहुंचाने की मुहिम पर ही सवाल खड़े हो रहे हैं। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को दिए ज्ञापन में बताया कि उनके गांव में अभी तक बिजली नहीं पहुंच सकी है। जिससे सभी ग्राम वासियों को बहुत परेशान होना पड़ रहा है, पूरा गांव अंधेरे में डूबा रहता है और स्कूल में जो बच्चे पढ़ते हैं, लाइट पंखा न होने के कारण बच्चों की पढ़ाई बाधित होती है। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से गांव के उक्त मजरा में बिजली पहुंचाने की मांग की है। ग्रामीणों ने बताया कि वह कई बार विभाग को बिजली पहुंचाने के लिए प्रार्थना पत्र दे चुके हैं, लेकिन अभी तक कोई सुनवाई नहीं हो सकी है। ज्ञापन पर चेतपाल, हरीचंद, जयराम, रमेश, किशन, हरीराम, दीपचंद, रामकिशन, विजय, गंगाराम, मुन्नीलाल, शेरसिंह, महेश, प्रताप, सूरज सिंह, आशाराम, मंगल, बहादुर, श्रीराम, विनोद, राम, कृपाल संतोष, राजेश सिंह आदि के हस्ताक्षर व अंगूठा निशानी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें