फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को लेकर ग्रामीणों ने किया धरना प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के लिए किया प्रदर्शन
विज्ञापन

ललितपुर। कस्बा विरधा स्थित अस्पताल पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के बोर्ड पर कुछ दिन पूर्व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का बोर्ड लगाने को लेकर अस्पताल की श्रेणी को लेकर भ्रम के चलते ग्रामीणों ने धरना प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बने रहने के लिए डीएम को संबोधित एक ज्ञापन खंड विकास अधिकारी को सौंपा।
विज्ञापन

कस्बा बिरधा स्थित अस्पताल के ऊपर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का बोर्ड लगा हुआ था। जिसके ऊपर कुछ दिन पहले प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का बोर्ड लगा दिया गया, जिसको लेकर ग्रामीणों में स्वास्थ्य केंद्र की श्रेणी कम करने को लेकर काफी रोष व्याप्त रहा। इसके चलते बुधवार को कस्बा बिरधा के सैकड़ों ग्रामीण मस्जिद तिराहे पर एकत्रित हो गए और नारेबाजी करते ग्रामीणों ने मांग की की कस्बा में अस्पताल की श्रेणी कम नहीं जाए और वहां उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ही चाहिए। भीड़ एकत्रित होकर नारे लगाते हुए धरने पर बैठ गई। धरने में भारी संख्या में बिरधा की महिलाएं भी मौजूद रहीं। जिस कारण सड़क पर जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई। ग्रामीणों ने ब्लॉक परिसर में पहुंच कर अभी तो ये अंगड़ाई है आगे बहुत लड़ाई है, बिरधा को सी.एच.सी. का दर्जा दो जैसे नारे लगाएं और खंड विकास अधिकारी सुनील कुमार को जिलाधिकारी को संबोधित एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया गया कि अगर सात दिन के अंदर बिरधा के स्वास्थ्य केंद्र को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का दर्जा नहीं मिला तो ग्रामीण उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी। बिरधा के अस्पताल में मेन गेट पर एक ओर प्राथमिक स्वास्थ केनं्र लिखा हुआ है तो दूसरी तरफ के मेन गेट पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लिखा हुआ है जिस कारण से स्थिति स्पष्ट नही हो पा रही है कि बिरधा में हकीकत में कौन सा अस्पताल है, सामुदायिक है या प्राथमिक। धरना के दौरान वक्ताओं ने कहा की बिरधा में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की लड़ाई अपने अंजाम तक नही पहुंचने तक लड़ी जायेगी। चेतावनी दी गई कि यदि मांगे पूरी नहीं हुयी तो आमरण अनशन किया जायेगा। इस मौके पर मिशन मोदी अगेन 2019 के जिलाध्यक्ष सुरेश टौंटे, नंदकिशोर कुशवाहा, अजीत सिंह, पुष्पेंद्र पाराशर, चंद्र भूषण तिवारी, मुन्नालाल रजक, राजू विश्वकर्मा, जगदीश कुशवाहा नेता जी, शब्बीर खा मंसूरी, संजय मोदी, अमित साहू, नरेंद्र राजा, ब्रजेश त्रिपाठी, गौरव पाराशर, रामकुमार, रविकांत, ओंमकार, वीरन, गीता कुशवाहा, रवि, चन्द्र कुमार राजपूत, कुलदीप चौधरी, सोनू कुशवाहा, रमेश भास्कर, रवि भार्गव, आयुष जैन, अक्षय सिंघई, वृंदावन उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें