फसल बीमा योजना के लिए लगाए शिविर
ललितपुर। कृषि विभाग द्वारा जनपद में आधा दर्जन गांवों में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का लाभ किसानों को देने के लिए विभिन्न विकास खंडों के अंतर्गत आधा दर्जन ग्रामीण क्षेत्रों में फसल बीमा शिविरों का आयोजन किया गया। इसमें किसानों ने शासन की इस योजना का लाभ लिया। यह बीमा योजना का लाभ उन किसानों को किया जाना है, जिन्होंने शासन से किसी प्रकार का ऋण न लिया हो।
विकास खंड जखौरा के अंतर्गत ग्राम दैलवारा में आयोजित शिविर में प्रा. सहायक तरुण जामकर, बीमा कंपनी के ब्लॉक कोआर्डिनेटर महेंद्र सिंह, ग्राम प्रधान संजीव कुमार किसान संघ के प्रांतीय उपाध्यक्ष केहर सिंह बुंदेला उपस्थित रहे। इसी प्रकार विकास खंड बिरधा के अंतर्गत ग्राम जीरौन, विकास खंड बार के अंतर्गत ग्राम पारौन, विकास खंड तालबेहट अंतर्गत ग्राम धनगौल, विकास खंड महरौनी के ग्राम खिरिया लटकनजू, विकास खंड मड़ावरा अंतर्गत ग्राम गौना में प्रधानमंत्री फसल बीमा शिविर का आयोजन कर लोगों से अधिक से अधिक लाभान्वित होने के लिए प्रोत्साहित किया।