फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में आंशिक रुप से हो रही जलापूर्ति, जनता परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
बिना पानी दिवाली कैसे मने
विज्ञापन


ललितपुर।
दीपावली त्योहार के चलते घरों में साफ-सफाई व घुलाई का काम चल रहा है, ऐसे में नलों में पानी नहीं पहुंचने के कारण शहरवासियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। विभाग के अनुसार शहर में हर रोज सुबह एक घंटे सुचारु रूप से जलापूर्ति की जा रही है, लेकिन हकीकत इसके विपरीत है। नलों में आधे घंटे भी पानी नहीं पहुंच पा रहा है, इसके अलावा अनेकों घरों में मटमेले रंग का बदबूदार पानी पहुंच रहा है।
जल संस्थान विभाग द्वारा शहर में जलापूर्ति के लिए 24 घंटे में केवल एक घंटे ही जलापूर्ति का रोस्टर जारी किए हुए है। इस एक घंटे के रोस्टर में शहर के किसी भी इलाके व मुहल्ले में पूरे एक घंटे नियमित व सुचारु रूप से जलापूर्ति नहीं हो रही है, इससे स्थानीय जनता को तमाम तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वर्तमान में दीपावली का त्योहार चल रहा है और इस दौरान घर, सामान व कपड़ों की घुलाई में पानी की आवश्यकता अधिका पड़ती है, लेकिन मात्र 20 से 30 मिनिट तक ही जलापूर्ति हो पा रही है। ऐसे में वर्तमान में लोगों की समस्याएं और अधिक बढ़ गई हैं। सिर्फ यही नहीं ऐसे भी अनेकों घर ऐसे हैं, जहां पर नलों में पानी की एक बूंद भी नहीं पहुंच पा रही है। अनेकों घरों में काफी लंबे समय से जलापूर्ति बाधित है और हर रोज लोग समस्याओं का सामना कर रहे हैं। वहीं जल संस्थान के अधिकारी इस बात को मानने के लिए तैयार ही नहीं है कि शहर में आंशिक रुप से जलापूर्ति हो रही है और जनता को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। अधिकारियों का कहना है कि नियमित व सुचारु रुप से जलापूर्ति की जा रही है।
विज्ञापन


तीन दिनों से खरीद रहे पानी
लगातार पिछले तीन दिनों से नल में पानी की एक बूंद भी नहीं आई है। आलम यह है कि प्यास बुझाने के लिए तीन दिनों से पानी खरीदना पड़ रहा है। पानी नहीं आने के कारण काफी दिक्कत हो रही है और दूर से पानी ढोहकर लाना पड़ रहा है।
- हरीबल्लभ शुक्ला, निवासी, मुहल्ला महावीरपुरा।

फोटो- 10
त्योहार पर अधिक होनी चाहिए जलापूर्ति
लीकेज व अन्य कारणों के चलते सुचारु रूप से जलापूर्ति नहीं हो पाती है, इस ओर विभाग को गंभीरता दिखानी होगी। इसके अलावा त्योहारों पानी की आवश्यकता बढ़ जाती है, इसलिए त्योहारों पर सामान्य से अधिक जलापूर्ति करनी चाहिए। पिछले कई दिनों से पानी की काफी समस्या हो रही है, नलों में पानी नहीं पहुंच पा रहा है।
- केपी कंचन
निवासी, मुहल्ला चौबयाना।

फोटो- 11
दूषित पानी का स्वास्थ्य पर बुरा असर
नलों में पानी तो आ रहा है, लेकिन पानी पीने के योग्य नहीं हा रहा है। नलों में आ रहा पानी मटमेला और बदबूदार है, जो पीने योग्य नहीं है। यदि जनता लगातार इस दूषित पानी का सेवन करेगी जो स्वास्थ्य पर बुरा असार पड़ेगा। इस ओर जल संस्थान विभाग के साथ-साथ जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को भी गंभीरता दिखानी होगी।
विज्ञापन

- आनंद स्वामी, निवासी, मुहल्ला पुरानी बजरिया।

सुचारु रूप से हो रही जलापूर्ति
हर रोज निर्धारित समय पर सुचारु रूप से जलापूर्ति की जा रही है। कुछ लोगों के द्वारा विभाग को बिना वजह बदनाम करने और परेशान करने की साजिश रची जा रही है। यदि जनता को कोई समस्या है तो विभाग में अपनी शिकायत दर्ज कराएं।
- रघुवेंद्र कुमार, अधिशासी अधिकारी, जल संस्थान ललितपुर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें