दीक्षांत समारोह में बांटी जाएंगी डिग्रियां
ललितपुर। नेहरू महाविद्यालय स्वर्ण जयंती महोत्सव के दीक्षांत समारोह में आठ अक्तूबर को वर्ष 2016 के स्नातक/स्नातकोत्तर विद्यार्थियों को डिग्री वितरित की जाएगी। महाविद्यालय प्रशासन ने समारोह में शामिल होने वाले छात्र/छात्राओं के नाम चयनित कर लिए हैं। इस आयोजन का मुख्य अतिथि केंद्रीय मानव संसाधन विकास राज्यमंत्री डा. सत्यपाल सिंह को बनाया गया है।
नेहरू महाविद्यालय में पांच से नौ अक्तूबर के मध्य स्वर्ण जयंती महोत्सव आयोजित किया जा रहा है। जिसमें पांच अक्तूबर को शोभायात्रा, छह अक्तूबर को उच्च शिक्षा विकास संगोष्ठी, सांस्कृतिक कार्यक्रम, सात अक्तूबर को पुरातन छात्र/विशिष्ट जनों का सम्मान, आठ अक्तूबर को दीक्षांत समारोह आयोजित किया जाएगा। इसमें सभी कक्षाओं के प्रथम तीन स्थान पर रहने वाले विद्यार्थियों को पदक प्रदान किए जाएंगे। इसमें एमए समाजशास्त्र में रवीना खडाग्रे को स्वर्ण, प्रिया जैन को रजत और शिवा को कांस्य पदक प्रदान किया जाएगा। इसी तरह क्रमश: एमए इतिहास से हेमंत कुमार वर्मा, राजेश कुमार रजक, नीता तिवारी, एमए हिंदी से सविता यादव, अनुराग, मोहिनी चतुर्वेदी, संस्कृत से संध्या, सीमा देवी, दीपू कुशवाहा, अर्थशास्त्र से सौरभ साहू, अविनाश कुमार सिंह, मनोहर सिंह, मनोविज्ञान से स्वाति नामदेव, सिमरन जैन प्रीति वर्मा, राजनीति शास्त्र से शिवांगी पुरोहित, दिव्या जैन, कृष्ण प्रताप, मनीष कटारे, अंग्रेजी से स्वाती सोनी, हिमानी वर्मा, नीलम जैन, लोकेंद्र तिवारी, शहाना परवीन, वीए फाइनल से निधि, अंजली जैन, प्रांशी राज, कृषि संकाय में बीएससी कृषि से आरती प्रजापति, गुलब्शा बानो, भावना सिंह, एमएससी कृषि से मोनिका जोशी, पूनम यादव, प्रियंका सेन को डिग्री प्रदान की जाएगी। इस आयोजन में मुख्य अतिथि मानव संसाधन विकास राज्यमंत्री डा. सत्यपाल सिंह, विशिष्ट अतिथि डा. सुशील सोलोमन कुलपति शामिल होंगे जबकि अध्यक्षता प्रो. सुरेंद्र दुबे करेंगे।