फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदाता सूची में हटाए जाए डबल नाम

विज्ञापन
विज्ञापन
मतदाता सूची में हटाए जाएं डबल नाम
विज्ञापन

ललितपुर। विधानसभा क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों में युवा निर्वाचकों के पंजीकरण के संबंध में जिलाधिकारी मानवेंद्र सिंह की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में उपस्थित मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के पदाधिकारी को निर्देशित किया गया कि वह बीएलओ के साथ मिलकर युवा मतदाताओं के नाम निर्वाचन सूची में शामिल करवाएं। इस दौरान समस्त बीएलओ और निर्वाचन अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि एक से अधिक जगहों पर दर्ज मतदाताओं के नाम काटे जाए। इसके अलावा बीएलओ घर-घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन करें। बैठक में उपस्थित समस्त उप जिलाधिकारियों, तहसीलदारों और रजिस्ट्रार कानूनगो को निर्देशित किया गया है कि कोई भी अर्ह मतदाता का नाम मतदाता सूची में शामिल होने से वांछित न रह जाए। बैठक में सदर एसडीएम महेश प्रसाद दीक्षित, महरौनी एसडीएम देवेंद्र पाल सिंह, मड़ावरा एसडीएम सुरेश पाल, तालबेहट एसडीएम हरिओम शर्मा समेत समस्त तहसीलदार व राजनीतिक दलों के पदाधिकारी उपस्थित रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें