ललितपुर। जनपद में कोरोना वायरस से बचाव के लिए लागू किए गए लॉकडाउन के दौरान भी सड़कों पर भ्रमण कर लॉकडाउन का उल्लंघन करने के मामले में जिले के पांच थाना क्षेत्रों में 19 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की गई है।
थाना महरौनी में तैनात एसएचओ अलमा अहिरवार ने तहरीर में बताया कि दो अप्रैल को रात सवा आठ बजे कस्बा के इंदिरा चौराहा से रमजान पुत्र इमाम खां समेत छह लोगों को लॉकडाउन के दौरान धारा 144 के उल्लंघन में करने पर धारा 188 के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की गई। थाना मड़ावरा अंतर्गत एसआई अनिल कुमार ने तहरीर में बताया कि ग्राम साढ़ूमल निवासी गनू उर्फ गनुुआ पुत्र रमला ने लॉकडाउन का उल्लंघन किया। उन पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की गई है। वहीं, थाना तालबेहट में तैनात एसआई संदीप कुमार ने कोतवाली तालबेहट को दी तहरीर में बताया कि ग्राम जमालपुर निवासी लखन पुत्र मेवालाल समेत पांच लोगों ने लॉकडाउन में धारा 144 का उल्लंघन किया। इस पर पुलिस ने पांचों आरोपियों के खिलाफ लॉकडाउन के उल्लंघन में कार्रवाई की।
थाना जखौरा में तैनात एसआई बृजेश कुमार सिंह ने तहरीर में बताया कि ग्राम बसवां निवासी मन्नू रजक पुत्र कैलाश समेत दस आरोपियों द्वारा लॉकडाउन का उल्लंघन किया। एसआई की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया। थाना कोतवाली में तैनात एसआई अमर बहादुुर सिंह ने तहरीर देकर बताया कि मोहल्ला तालाबपुरा में लॉकडाउन का उल्लंघन करते पाए जाने पर रोंड़ा निवासी अनिल पुत्र सच्चा, गोविंदनगर निवासी सन्नू पुत्र अब्दुल रहमान, वंशीपुरा निवासी रानू राठौर पुत्र बलराम राठौर, वंशीपुरा निवासी अक्षय पुत्र संतोष परिहार एवं संतोष सिंह पुत्र लक्ष्मन परिहार के खिलाफ धारा 188 के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की गई। इस प्रकार पूरे जिला में दो अप्रैल को लॉकडाउन के उल्लंघन में कुल 19 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई।