ललितपुर। कोरोना वायरस संक्रमण की रफ्तार में तीन दिनों से थम रही है। शनिवार को तीन बैंक कर्मी समेत 19 व्यक्तियों में कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। अब संख्या बढ़कर 2360 पहुंच गई है। इनमें 37 संक्रमितों की मौत हो चुकी और 2004 डिस्चार्ज हो चुके हैं।
बीते दिनों से कोरोना वायरस संक्रमण की बढ़ती रफ्तार में कमी आई है। जहां माह की शुरुआत में 40 से 50 संक्रमित मिल रहे थे। अब एक दिन में आधी हो गई है। शनिवार को तीन बैंक कर्मी समेत 19 व्यक्तियों में जांच के दौरान कोरोना वायरस संक्रमण पाय गया है। संक्रमितों में तुवन मंदिर के पास स्थित बैंक कर्मियों में एक 57 वर्षीय व्यक्ति, 30 वर्षीय युवती, 59 वर्षीय व्यक्ति संक्रमित पाए गए हैं। इसके साथ ही शहर के मोहल्ला चांदमारी बैंक कॉलौनी निवासी 52 वर्षीय व्यक्ति, 45 वर्षीय महिला, 56 वर्षीय महिला, 30 वर्षीय युवती, 25 वर्षीय युवक पॉजिटिव पाए गए हैं। मोहल्ला इलाइट चौराहा रामनगर निवासी 37 वर्षीय युवक, मोहल्ला तालाबपुरा निवासी 52 वर्षीय व्यक्ति, मोहल्ला नेहरुनगर निवासी एक 16 वर्षीय किशोर, सिविल लाइन निवासी 32 वर्षीय युवक पॉजिटिव पाए गए हैं। वहीं ग्रामीण क्षेत्र में ब्लॉक जखौरा अंतर्गत ग्राम थनवारा निवासी 20 वर्षीय युवक व 75 वर्षीय महिला और ग्राम लागौन निवासी 20 वर्षीय युवती, तहसील महरौनी के कस्बा निवासी 17 वर्षीय किशोर व 42 वर्षीय व्यक्ति, तालबेहट कस्बा निवासी 58 वर्षीय महिला, ब्लॉक बिरधा के कस्बा निवासी 45 वर्षीय महिला कोरोना संक्रमित पाई गई है।
585 सैंपलों की नहीं आई रिपोर्ट
स्वास्थ्य विभाग द्वारा कोरोना वायरस संक्रमण की रोकथाम को लिए जा रहे सैंपलों की जांच रिपोर्ट समय पर नहीं आ रही है। यहां पर 585 सैंपलों की जांच रिपोर्ट नहीं आई है। ऐसे में सैंपल देने वाले लोग क्वारंटीन बने हुए हैं।
शनिवार को 19 व्यक्तियों में जांच के दौरान कोरोना वायरस संक्रमण पाया गया है। संक्रमितों से संपर्क कर उपचार की सुविधा मुहैया कराई जा रही है।
- डॉ. प्रताप सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी