फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जलापूर्ति लायक नहीं रही वर्षो पुरानी पाइप लाइनें

विज्ञापन
विज्ञापन
आपूर्ति लायक नहीं रहें वर्षों पुराने पाइप
विज्ञापन

ललितपुर। शहर की लड़खड़ा रही जलापूर्ति को पटरी पर लाने के लिए जल निगम, जल संस्थान और नगर पालिका के अधिकारी साथ बैठे। उन्होंने माना कि करीब चार दशक पुरानी पाइप लाइनें जलापूर्ति लायक नहीं रही। इस पर नई पाइप लाइन बिछाने के प्रस्ताव को तैयार करने पर सहमति बनी। जल संस्थान के अधिकारी इसका एस्टीमेट तैयार करेंगे। अवैध नल कनेक्शन की जांच को टीमें गठित होंगी।
नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी डॉ. संजय कुमार मिश्र के साथ जल निगम और जल संस्थान के अधिकारियों ने पेयजल समस्या के निवारण को लेकर विचार-विमर्श किया। जल संस्थान के अधिशासी अभियंता प्रवीण यादव ने बताया कि 35 से 40 साल पुरानी पाइप लाइनें बिछी हुई हैं, जो जीर्णशीर्ण अवस्था में है। जब पाइप लाइनें बिछाई गई थी, उस समय शहर की आबादी कम थी। वर्तमान में शहर की आबादी काफी बढ़ गई है। वैसे भी जब पाइप लाइनें बिछाई जाती हैं, उस दौरान आगे 10 साल को लक्ष्य में शामिल किया जाता है। वह अवधि भी अब निकल चुकी है। इस पर नई पाइप लाइन बिछाने का एस्टीमेट तैयार कराने व नगरवासियों को पर्याप्त पानी मुहैया कराने के पंप संचालन की समयावधि बढ़ाने पर सहमति व्यक्त की गई।
विज्ञापन

जलापूर्ति के दौरान जानबूझकर पानी बर्बाद करने वालों पर नजर रखने की जिम्मेदारी स्वास्थ्य नायक और सफाई कर्मियों को दी गई है, जिसमें विशेषतौर पर वाहनों की धुलाई को देखेंगे। पाइप लाइनों के लीकेज व हैंडपंपों की मरम्मत के लिए जल संस्थान ने एक सप्ताह का समय और मांगा है। अवैध नल कनेक्शनों की जांच करने के लिए टीमें गठित की जाएंगी, जो सुबह की जलापूर्ति के समय कनेक्शनों का स्थलीय सत्यापन करेंगी। बैठक में जल निगम के अधिशासी अभियंता मो. सुलेमान, निर्माण इकाई के जिला प्रबंधक प्रवीण कुट्टी, जल संस्थान के अवर अभियंता रामभुवन मौजूद रहे।
विज्ञापन


रोज शाम चार बजे होगी बैठक
डीएम मानवेंद्र सिंह ने पेयजल समस्या पर नजर रखने के लिए रोजाना बैठक करने के निर्देश दिए हैं। इस बैठक में सीडीओ, डीडीओ, सिंचाई विभाग, जल निगम व जल संस्थान के अधिकारी शामिल होंगे। इस क्रम में आज बृहस्पतिवार को बैठक भी हुई। इसमें कंट्रोल रूप में दर्ज हो रही शिकायतों पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें