कमिश्नर ने किया पोलिंग बूथों का निरीक्षण
ललितपुर। मंडलायुक्त कुमुदलता श्रीवास्तव ने ब्लॉक जखौरा के अंतर्गत तीन मतदेय स्थलों प्राथमिक विद्यालय रानीपुरा, प्राथमिक विद्यालय मैलार व प्राथमिक विद्यालय लागौन का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के समय जिलाधिकारी मानवेंद्र सिंह,तहसीलदार राजेंद्र बहादुर, व संबंधित अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे। मतदेय स्थलों में मतदान केंद्र, पेयजल, शौचालयों की स्थिति व मतदान केंद्र पर दिव्यांग मतदाताओं को आसानी से पहुंचने हेतु बनाए जा रहे रैंप देखे।
मतदेय स्थल प्राथमिक विद्यालय रानीपुरा, ब्लाक जखौरा में शकुनबाई बीएलओ उपस्थित रहीं। बीएलओ ने बताया कि लगभग सभी मतदाताओं को मतदाता पर्ची का वितरण किया जा चुका है। जिलाधिकारी ने बीएलओ को निर्देशित किया कि जो मतदान दिवस पर जो मतदाता अनुपस्थित रहते हैं, उनकी मतदाता पर्ची को वापस किया जाएगा। इस मतदेय स्थल में कुल 1019 मतदाता हैं। दिव्यांग मतदाताओं को मतदान केंद्र तक लाने व मतदान के बाद पुन: घर तक वापस छोड़ने के लिए ग्राम के रोजगार सेवक, आंगनबाड़ी व आशा को दायित्व सौंपा गया है। मतदेय केंद्र प्राथमिक विद्यालय मैलार, ब्लाक जखौरा में दो बूथ हैं। एक बूथ में 764 मतदाता व दूसरे बूथ पर 688 मतदाता हैं। शौचालय व पेयजल की व्यवस्था संतोषजनक पाई गई।
मतदेय स्थल प्राथमिक विद्यालय लागौन में दो बूथ हैं। मतदेय स्थल के दोनों बूथों के बीएलओ प्रदीप जैन व मेघा वैद्य उपस्थित मिले। मतदेय स्थल के एक बूथ में 875 मतदाता व दूसरे बूथ में 966 मतदाता हैं। दोनों बूथों में कुल 18 दिव्यांग मतदाता हैं। विद्यालय के परिसर से बूथ तक जाने के लिए बनाये गये रैंप की शीघ्र मरम्मत कराने व दोनों बूथों के कमरों में दिव्यांगों के जाने के लिए रैंप नहीं बनाये गए, उउन्हें शीघ्र बनवाने हेतु निर्देश दिए गए।