निषाद जयंती पर निकाली शोभायात्रा
ललितपुर। गुहराज निषाद जयंती पर शहर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। यात्रा में समाज की महिला, पुरूष व विभिन्न झांकियां शामिल रहीं। रिसाला मंदिर से शोभायात्रा का शुभारंभ हुआ जो घंटाघर, सावरकरचौक, तालाबपुरा होते हुए तुवन मंदिर पर समाप्त हुई। यात्रा में सुबसे आगे घोड़े पर बालक सवार थे। इसके बाद डीजे की धुन पर लोग थिरकते हुए चल रहे थे। दिलदिल घोड़ी ने भी लोगों का मनोरंजन किया। एक ट्रैक्टर- ट्राली में केवट नाव को खेते हुए दिखाई दे रहे थे। इसके उपरांत मोर मोटर में भगवान के स्वरूप बैठे हुए चल रहे थे। कई अन्य झांकियां भी शोभायात्रा में शामिल थी। इस दौरान शोभायात्रा का जगह-जगह स्वागत किया गया। कोतवाली के पास शीतल पेयजल वितरित किया गया। वहीं, इससे थोड़ा आगे यात्रा पर पुष्प वर्षा भी की गई। इस मौके पर प्रमुख रूप से कार्यक्रम संयोजक मोहन रैकवार, मुन्नालाल बाबू, जिलाध्यक्ष आशीष रैकवार, संतोष रैकवार, पुष्पेंद्र कश्यप, भूपेंद्र सिंह, बृजमोहन, रमेश रैकवार चैनू आदि शामिल रहे।