60 परीक्षार्थियों ने छोड़ी परीक्षा
ललितपुर। नेहरू महाविद्यालय के प्राचार्य/नोडल अधिकारी डॉ. अवधेश कुमार अग्रवाल के निर्देशन में उड़ाका दल ने सुबह व दोपहर की पाली में विभिन्न महाविद्यालयों का निरीक्षण किया। इनमें भगवान आदिनाथ प्रशिक्षण महाविद्याल महर्रा, सुदर्शन डिग्री कालेज बांसी व राजकीय महाविद्यालय तालबेहट का निरीक्षण किया गया। बीए द्वितीय वर्ष संस्कृत साहित्य दो, बीकाम द्वितीय व चतुर्थ वर्ष, एमए प्रथम वर्ष गृहविज्ञान/ संस्कृत/ उर्दू/ अर्थशास्त्र चतुर्थ पेपर की परीक्षाएं हुईं। इसमें 1076 परीक्षार्थी उपस्थित और 26 गैरहाजिर रहे। वहीं, बीए प्रथम वर्ष संस्कृत साहित्य दो, बीकाम प्रथम व तृतीय वर्ष का चतुर्थ पेपर, बीए तृतीय वर्ष उर्दू साहित्य, एमए द्वितीय वर्ष गृहविज्ञान/संस्कृत/उर्दू/अर्थशास्त्र चतुर्थ पेपर में 1588 परीक्षार्थी उपस्थित एवं 34 गैर हाजिर रहे।