स्वास्थ्य केंद्र के लिए भूख हड़ताल करेंगे
ललितपुर। जाखलौन विकास समिति ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपकर स्वास्थ्य केंद्र खोलने की मांग पूरी नहीं होने पर भूख हड़ताल करने का निर्णय लिया है। ज्ञापन में बताया कि जाखलौन की आबादी बीस हजार है, लेकिन आसपास के 26 गांवों में स्वास्थ्य केंद्र नहीं है। 22 दिसंबर 16 को 22 किलोमीटर पैदल चलकर ज्ञापन दिया गया था, पूर्व मुख्यमंत्री से लेकर वर्तमान मुख्यमंत्री तक से मांग की गई, लेकिन अब तक कुछ नहीं हुआ। मांग की गई कि यदि स्वास्थ्य केंद्र नहीं खुला तो भूख हड़ताल की जाएगी। इस मौके पर अखिलेश साहू, सौरभ साहू, मुकेश कुमार कटारे, अजय कुशवाहा, आशुतोष सोनी, अरुण कुमार शर्मा लक्ष्मी सिंह वर्मा मौजूद रहे।