फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्थाई नलकूप कनैक्शनों में किसानों से चालान वसूली में असमंजस

विज्ञापन
विज्ञापन
अस्थाई नलकूप कनेक्शनों में किसानों से चालान वसूली में असमंजस
विज्ञापन

सुरक्षा निदेशालय ने पकड़ी विभाग की गलती, कहीं अधिक तो कहीं कम वसूली
सिंगल फेस एक किलोवाट पर दो सौ और थ्री फेस पर जमा होना 1200 रुपए चालान
अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर। सिंचाई के लिए अस्थाई बिजली कनेक्शनों पर चालान की धनराशि वसूलने में विद्युत विभाग असमंजस में है। उसे नहीं पता कि कितनी राशि जमा करानी है, बिना गाइड लाइन के लगातार पांच वर्षों से किसानों से अधिक धनराशि वसूली जा रही है। बृहस्पतिवार को सुरक्षा निदेशालय की टीम ने अस्थाई नलकूप कनेक्शन पर वसूली जा रही चालान की धनराशि पर ऐतराज जताया और कॉमर्शियल आधार पर सिंगल फेस के एक किलोवाट का कनेक्शन लेने पर किसानों से दो सौ रुपये का चालान और थ्री फेस कनेक्शन के लिए 1200 रुपये का चालान वसूलने का नियम बताया। जबकि इससे पूर्व तक विभाग द्वारा किसानों से सिंगल फेस के नलकूप कनेक्शन पर चालान की धनराशि आठ सौ रुपये और थ्री फेस के नलकूप कनेक्शन लेने पर नौ सौ रुपये वसूला जा रहा है।
विज्ञापन

वर्तमान में रबी की फसल की बुवाई चल रही है। इसके चलते किसानों द्वारा खेतों में सिंचाई को नलकूप बिजली कनेक्शन लेने के लिए बिजली विभाग में मारामारी चल रही है। बिजली विभाग में ही कहीं विभागीय प्रणाली तो कहीं विद्युत स्टोर में सामान की कमी के चलते किसानों को नलकूप कनेक्शन लेने में भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। वर्तमान में करीब तीन के आसपास किसान नलकूप कनेक्शन पाने के लिए भटक रहे हैं। ऐसे में उत्तर प्रदेश पावर कार्पोरेशन के निर्देश पर किसानों को आसानी से सिंचाई के लिए अस्थाई नलकूप कनेक्शन देने की योजना शुरू की गई है। इसके तहत किसान चार माह के लिए यह अस्थाई कनेक्शन लेकर आसानी से सिंचाई कर सकता है। इसके लिए विभाग द्वारा वर्तमान किसानों को सिंगल फेस और थ्री फेस अस्थाई नलकूप कनेक्शन उपलब्ध करा रहा है। इसके तहत सिंगल फेस का अस्थाई नलकूप कनेक्शन लेने के लिए दस हजार रुपये जमा करने होंगे और इसके लिए किसानों से विभाग द्वारा आठ सौ रुपए का चालान बैंक में जमा कराया जा रहा है। वहीं थ्री फेस कनेक्शन के पाने के लिए किसानों को 15 हजार रुपये जमा करने होंगे और इसके लिए किसानों से नौ सौ रुपये का चालान जमा कराया जा रहा है। चालान की धनराशि जमा करने की यह प्रक्रिया विभाग में करीब पांच वर्षों से चल रही है। लेकिन बृहस्पतिवार को विद्युत सुरक्षा निदेशालय के अधिकारियों ने बिजली विभाग के कार्यालय पहुंचकर चालान की जमा कराई जा रही धनराशि पर ऐतराज जताया। टीम द्वारा यहां बताया गया कि कॉमर्शियल आधार पर नलकूप के बिजली के सिंगल फेस पर एक किलोवाट का कनेक्शन लेने पर किसानों से चालान की धनराशि मात्र दो सौ रुपये जमा कराई जाती है, जबकि इसके बाद हर किलोवाट बढ़ने पर पचास रुपये अधिक लिया जाता है। वहीं, थ्री फेस का नलकूप कनेक्शन लेने पर किसानों से 1200 रुपये की धनराशि का ही चालान जमा कराया जाता है। चाहे वह एक किलोवाट का ही कनेक्शन क्यों न हो। इस प्रकार अस्थाई नलकूप कनेक्शन लेने पर चालान जमा कराने को लेकर बिजली विभाग और सुरक्षा निदेशालय की टीम में असमंजस की स्थिति बनी हुई है। जहां सिंगल फेस के नलकूप कनेक्शन लेने पर किसानों से पांच सौ से छह सौ रुपये अधिक की धनराशि चालान के रुप में वसूली जा रही है, जबकि थ्री फेस कनेक्शन पर चालान में तीन सौ रुपये कम वसूली होने से विभाग को भी राजस्व हानि हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें