फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेहरबानी: ललितपुर में बनेगा आडिटोरियम, सांसद निधि से बना प्रस्ताव

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में सांसद निधि से बनेगा आडिटोरियम
विज्ञापन

- समाज कल्याण निर्माण निगम ने तीन करोड़ रुपये का बनाया स्टीमेट
अमर उजाला ब्यूूरो
ललितपुर। अब राजनैतिक एवं सामाजिक संगठनों को गोष्ठी, कार्यक्रम के लिए रैन बसेरा जैसे स्थलों को नहीं तलाशना पड़ेगा। क्षेत्रीय सांसद एवं केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने शहर को आडिटोरियम की सौगात देने का निर्णय लिया है। समाज कल्याण निर्माण निगम ने इसका तीन करोड़ रुपये का एस्टीमेट तैयार कर लिया है।
वर्षो से शहर में सड़क, नाली, पार्क जैसे कार्यों को प्राथमिकता में रखा गया है, लेकिन आडिटोरियम पर किसी ने ध्यान नहीं दिया। पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष सुभाष जायसवाल ने अपना चुनावी वादा पूरा करने की कोशिश की जो किन्हीं कारणों से मूर्त रूप नहीं ले पाई। शहर में जब भी कोई कार्यक्रम आयोजित होते हैं, इसके स्थल का चयन करने के लिए आयोजकों को काफी माथापच्ची करनी पड़ती है। अधिकांश सरकारी कार्यक्रम जीआईसी के सभागार में होने लगे हैं। लेकिन राजनीतिक एवं सामाजिक संगठनों के लिए आज भी स्थल की समस्या से जूझना पड़ता है। इससे निपटने के लिए राजनीतिक एवं सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों को या तो महादेव प्रसाद पेंशनर हॉल में कार्यक्रम करने पड़ते हैं। या फिर रैन बसेरा में। यदि और बड़ा कार्यक्रम करना होता है तब फिर खाली स्थानों पर पंडाल लगाने पड़ते हैं। अब क्षेत्रीय सांसद एवं केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने आडिटोरियम की आवश्यकता को समझा है। उन्होंने अपनी निधि से इसे बनवाने के लिए सहमति प्रदान कर दी है। जिस पर समाज कल्याण निर्माण निगम के अफसरों ने करीब तीन करोड़ रुपये का प्रस्ताव तैयार किया है। इसके निर्माण के लिए मुहल्ला रामनगर में भूमि का चयन कर लिया गया है। बता दें कि इससे पहले पूर्व नगर पालिकाध्यक्ष सुभाष जायसवाल ने मुहल्ला रामनगर स्थित आर्मी ग्राउंड के सामने नगर पालिका की जमीन पर करीब 75 डिसमिल में आडिटोरियम निर्माण करने का फैसला लिया था। इसके निर्माण के लिए 2.81 करोड़ रुपये की धनराशि भी हासिल कर ली थी लेकिन तत्कालीन पालिकाध्यक्ष सुभाष जायसवाल इस राशि को तकनीकी खामी के चलते खर्च नहीं कर पाए थे।
विज्ञापन

.....
पूर्व में ऐसा बना था नक्शा
पूर्व में आडिटोरियम का दो मंजिला नक्शा तैयार कराया गया था। इसमें एक ओर स्टेज, दूसरी ओर दर्शकों के बैठने के लिए जगह। जिससे दर्शकों को स्टेज पर बैठे अतिथि आसानी से दिखाई दे सकें। इसके अलावा बीच में एक गैलरी जहां से दर्शकों के प्रवेश को रखी गई थी। वहीं, स्टेज के पास ही बड़ा कैमरा लगाने व प्रकाश की व्यवस्था को शामिल किया गया था।
विज्ञापन

.....
रामनगर के अलावा नहीं खोज सके भूमि
पूर्व में नगर पालिका ने मुहल्ला रामनगर में भूमि की तलाश की थी। केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने जब निधि देने का निर्णय लिया तो इसके निर्माण के लिए अभिलाषा फिलिंग स्टेशन के पास भूमि का चिह्नींकरण लगभग फाइनल हो गया था। लेकिन बाद यह भूमि बस स्टैंड के नाम निकली। इसके बाद रामनगर में पूर्व से चिह्नित भूमि को ही फाइनल कर दिया गया।
......
सांसद निधि से बनेगा आडिटोरियम
सांसद व केंद्रीय मंत्री उमा भारती की निधि से आडिटोरियम बनाया जाना है। इसके लिए अक्तूबर माह के अंत तक धनराशि मिलने की उम्मीद है।
जगदीश सिंह लोधी
जिलाध्यक्ष, भाजपा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें