फिल्टर ठीक कराए जाने की मांग
ललितपुर। विकासखंड बार अंतर्गत कस्बा प्रधान सुमनदेवी बरसैंया ने फिल्टर ठीक करवाए जाने की मांग को लेकर डीएम को प्रार्थनापत्र सौंपा। डीएम को दिए गए पत्र में बताया कि गांव के तालाब से कस्बे के साथ ही अन्य ग्रामों के लिए पानी सप्लाई होता है। लेकिन बीते महीनों से तैनात अधिकारियों व कर्मचारियों की लापरवाही से फिल्टर खराब पड़ा है। इससे ग्रामवासियों को तालाब के पानी की सीधी सप्लाई हो रही है। जिससे नलों में गंदा पानी आ रहा है। गंदे पानी से दूषित बीमारियां फैलने का खतरा बना हुआ है। ग्राम प्रधान ने फिल्टर ठीक करवाने की मांग की है।