फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस चालक ने खुले में घूम रहे आरोपियों से जान का खतरा बताया1

विज्ञापन
विज्ञापन
एसपी को ज्ञापन देकर जानमाल की सुरक्षा की मांग
विज्ञापन

ललितपुर। उत्तर प्रदेश परिवहन निगम लोहिया ग्रामीण बस सेवा के बस चालक ने एसपी को एक ज्ञापन देकर उसके साथ पूर्व में की गई मारपीट के आरोपियों से जान माल का खतरा बताया है। पीड़ित ने एसपी से आरोपियों से उसकी जानमाल की सुरक्षा की मांग की है। उत्तर प्रदेश परिवहन निगम लोहिया ग्रामीण बस सेवा के बस चालक आरिफ खान ने एसपी दिए ज्ञापन में बताया कि वह लोहिया ग्रामीण बस सेवा ललितपुर डिपो, झांसी की बस का परिचालक है और ओरछा गेट झांसी का निवासी है। वह उक्त बस को शाम चार बजे देवगढ़ के लिए लेकर आ रहा था कि जाखलौन से देवगढ़ जाते समय 18 फरवरी 2018 को रात्रि आठ बजे देवगढ़ निवासी एक व्यक्ति से किराए को लेकर उसका विवाद हो गया था, किराया लेने के बाद उक्त व्यक्ति ने अपने साथियों के साथ उससे कुछ दिनों बाद उसकी मारपीट कर दी थी और उससे पैसे छीन लिए थे, जिस पर उसके साथी अन्य परिचालक ने उसकी मदद कर उसके पैसे वापस दिलाए थे। इसकी रिपोर्ट जब पुलिस द्वारा नहीं की गई तो उसने न्यायालय की शरण ली थी, जिसके बाद न्यायालय के आदेश पर उक्त लोगों पर थाना जाखलौन में रिपोर्ट दर्ज की गई थी। जिसके बाद से वह लोग उसे लगातार राजीनामा बनाने के लिए धमकी दे रहे हैं और राजीनाम नहीं करने पर जान से मारने को धमका रहे हैं। बस चालक ने पुलिस अधीक्षक से जानमाल की सुरक्षा की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें