-डायट में आयोजित हुई एक दिवसीय कार्यशाला
अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर। सोमवार को जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में बेसिक शिक्षकों की लर्निंग आउटकमस उन्मुखीकरण कार्याशाला आयोजित की गई। यह कार्यशाला डायट प्राचार्य कीर्ति शुक्ला व जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मायाराम की अध्यक्षता में किया गया।
इस एक दिवसीय कार्यशाला में लर्निंग आउटकमस का अर्थ, उपयोगिता एवं सम्प्राप्ति आदि पर विचार विमर्श किया गया। इसमें प्रभारी वरिष्ठ प्रवक्ता उमा चौबे ने बताया कि वर्तमान एवं आगामी सत्र में लर्निंग आउटकमस पर आधारित परीक्षाएं आयोजित की जाएगीं और विद्यालयों की ग्रेडिंग की जाएगी। इसके बाद ही मान संसाधन विकास मंत्रालय द्वारा इस कार्यशाला से संबंधित जारी की विडियों को प्रोजेक्टर के माध्यम से सभी को दिखाया गया। इसमें बीएसए मायाराम ने परिणामों की सम्प्राप्ति एवं अभिभावकों तक उनकी पहुंच हेतु सभी को अपने स्तर से निर्देशित किया। प्राचार्य कीर्ति शुक्ला द्वारा स्पष्ट किया गया कि जिलाधिकारी की अध्यक्षता में गठित समिति द्वारा लर्निंग आउटकमस की सम्प्राप्ति कक्षा 01 व 02 में हिंदी, अंग्रेजी, गणित विषय, कक्षा 03, 04 व 05 में हिंदी, अंग्रेजी, गणित, पर्यावरणीय अध्ययन और कक्षा 06, 07 और 08 में हिंदी, अंग्रेजी, गणित, विज्ञान एवं सामाजिक विज्ञान की परीक्षा के आधार पर ग्रेडिंग की जाएगी। इस दौरान कार्यशाला में उपस्थित संकुल प्रभारियों, सह समन्वयकों ने भी अपने-अपने विचार व्यक्त कर कठिनाईयों से अवगत कराया, जिसका निवारण खंड शिक्षा अधिकारियों द्वारा किया गया। इस दौरान प्रशासनिक अधिकारी भजनलाल कुशवाहा, इकबाल बहादुर सिंह वर्मा आदि उपस्थित रहे। कार्यशाला का संचालन प्रवक्ता ज्योति कुशवाहा ने किया।