फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वृक्षों से प्रकृति की खूबसूरती में आता निखार

विज्ञापन
विज्ञापन
वृक्षों से प्रकृति की खूबसूरती में आता निखार
विज्ञापन

ललितपुर। रविवार को जैन शिक्षक सामाजिक समूह के तत्वावधान में जैन मंदिर परिसर राजघाट में पौधे लगाए गए। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि वृक्षों से प्रकृति की खूबसूरती में निखार आता है। अध्यक्षता डॉ. पीसी जैन ने की।
विज्ञापन

भाजपा अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल जैन अंचल, विशिष्ट अतिथि राजेंद्र जैन व संजीव जैन ने दीप जलाए। मुख्य अतिथि अनिल जैन अंचल ने कहा कि पृथ्वी का आभूषण वृक्ष हैं। वृक्ष हमें फल के साथ छाया देते हैं। जैन पंचायत के चुनाव अधिकारी सत्येंद्र जैन ने कहा कि वृक्ष हमें छाया प्रदान करते हैं। वृक्षों से वर्षा की मात्रा में भी अधिकता आती है। डॉ. सुनील जैन संचय ने कहा कि पौधरोपण के कार्यों को प्रोत्साहन देने के लिए लोगों को वृक्षों से होने वाले लाभ के बारे में बताना होगा। शिक्षक पुष्पेंद्र जैन व अंतिम जैन ने कहा कि हमें वृक्षों से वायु प्रदूषण से लड़ने में मदद मिलती है। इस मौके पर शिक्षक देवेंद्र जैन, सत्येंद्र जैन, मनीष जैन, पुष्पेंद्र जैन, अमित जैन, राहुल जैन, आशीष मोदी, आदेश जैन, राजेश शास्त्री, सचिन जैन, लवली जैन, अनूप जैन, अक्षय अलया, दीप्ति जैन, मनीषा जैन, रजनी जैन, मोनिका जैन, रानी जैन, पूजा जैन, सोनाली जैन आदि उपस्थित रहे। संचालन डॉ. सुनील संचय ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें