फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक-दो दिन में पॉलिथीन पर हो सकती छापेमार कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
व्यापारियों ने पॉलिथीन स्टाक को खत्म करने का मांगा समय
विज्ञापन

- नगर पालिका में जिला प्रशासन के साथ हुई बैठक
- एक-दो दिन के बाद की शुरू की जाएगी छापामारी
अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर। प्रदेश में 15 जुलाई से पॉलिथीन प्रतिबंधित होने के बाद प्रशासन अब कार्रवाई की रणनीति बनाने में जुटा हुआ है। एक दो दिन में बड़ी कार्रवाई शुरू की जाएगी। इसी सिलसिले में रविवार को नगर पालिका परिषद के सभागार में प्रशासनिक अधिकारियों ने व्यापारियों के साथ बैठक की। इस दौरान व्यापारियों ने स्टाक खत्म करने के लिए समय मांगा जिस पर एसडीएम घनश्याम वर्मा ने इंकार कर दिया।
योगी सरकार ने प्रदेश में पॉलिथीन के भंडारण एवं प्रयोग पर प्रतिबंध लगा दिया है। रविवार को नगर पालिका की ओर इसकी मुनादी कराई गई। इसी को लेकर पालिका के सभागार में पालिका अध्यक्ष रजनी साहू, एसडीएम सदर घनश्याम वर्मा, अधिशासी अधिकारी अवनींद्र कुमार ने व्यापारियों के साथ बैठक की। अधिकारियों ने प्रदेश सरकार के निर्णय की व्यापारियों को जानकारी दी गई। व्यापारियों का कहना है कि प्रदेश सरकार का फैसला स्वागत योग्य है, लेकिन जो पॉलिथीन व्यापारियों के स्टॉक में है, उसे खपाने की उन्हें मोहलत दी जाए या फिर सरकार इसे वापस ले ले। इस मांग पर एसडीएम सदर ने कोई छूट देने से साफ इंकार कर दिया। उन्होंने कहा कि व्यापारियों की ओर इस तरह की कोई मांग पत्र आएगा तो उसे शासन तक पहुंचा दिया जाएगा। इस मामले में शासन ही कोई निर्णय ले सकती है। पॉलिथीन जब्त करने के लिए शीघ्र ही छापेेमार कार्रवाई की शुरू की जाएगी। जिसकी रणनीति बनाई जा रही है। पॉलिथीन प्रतिबंधित होने से अब लोगों को कपड़े के बैग में जरूरती सामान की खरीदारी करनी पड़ेगी। इस मौके पर महेंद्र जैन मयूर, नरेंद्र कडंकी, सुरेश बड़ेरा, प्रदीप, कमलेश सर्राफ, समित जैन, अखिलेश, प्रबल सक्सेना, अमित तिवारी व अमित चौबे आदि शामिल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
तीन चरणों में होगी कार्रवाई
पंद्रह जुलाई से प्लास्टिक कैरी बैग्स बनाने व भंडारण को प्रतिबंधित किया जाना है। पंद्रह अगस्त से प्लास्टिक से बनी कटोरी, पत्तल, गिलास, चम्मच आदि बनाने, भंडारण व प्रयोग को प्रतिबंधित, दो अक्तूबर से सभी प्रकार के डिस्पोजेवल प्लास्टिक बनाने व भंडारण व प्रयोग को प्रतिबंधित किए जाने की योजना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें