फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओएचई लाइन टूटने से डेढ़ घंटे ठप रहा डाउन रेलवे ट्रैक

विज्ञापन
विज्ञापन
ओएचई लाइन फेल होने से तीन घंटे ठप रहा डाउन रेलवे ट्रैक
विज्ञापन

- पंजाब मेल, नवयुग, चेन्नई-लखनऊ एक्सप्रेस सहित कई मालगाड़ियाें के पहिये थमे
- छह ट्रेन रहीं प्रभावित, यात्रियों का गर्मी से बुरा हाल
अमर उजाला ब्यूूरो
ललितपुर। बुधवार को धौर्रा और जाखलौन रेलवे स्टेशन के बीच दोपहर में ओएचई (ओवर हेड इलेक्ट्रिक ) फेल होने से तारों में करंट बहना बंद हो गया। जिसकी वजह सेतीन घंटे तक रेलवे लाइन का डाउन ट्रैक ठप रहा। आपूर्ति प्रभावित होने से पंजाब मेल, नवयुग, चेन्न्नई-लखनऊ सहित कई मालगाड़ियों के पहिये थम गए। इस बीच छह से अधिक ट्रेनों के प्रभावित होने से यात्रियों का गर्मी की वजह से बुरा हाल रहा।
विज्ञापन

बुधवार की सुबह तक ट्रैक पर रेल गाड़ियां दौड़ रही थी। इस बीच जाखलौन और धौर्रा रेलवे स्टेशन के बीच दोपहर 12.54 बजे डाउन रेलवे ट्रैक पर ओएचई लाइन में करंट बहना बंद हो गया। सप्लाई बाधित होने से पंजाब मेल ट्रेन धौर्रा रेलवे स्टेशन के पास खड़ी हो गई। पंजाब मेल एक्सप्रेस के ड्राइवर ने इसकी जानकारी रेलवे के अधिकारियों को दी, जिससे रेलवे विभाग में खलबली मच गई। जानकारी मिलते ही ललितपुर रेलवे स्टेशन से रेल यातायात निरीक्षक डीके चतुर्वेदी, टीआरडी स्टाफ के साथ मौके पर पहुंचे और लाइन को दुरुस्त कराया। तब तक पंजाब मेल एक्सप्रेस सहित कई ट्रेन पिछले स्टेशनों पर जहां की तहां रोक दी गईं। इसके चलते डाउन रूट पर झांसी, लखनऊ और दिल्ली की ओर जाने वाली नवयुग एक्सप्रेस, चेन्नई-लखनऊ एवं करीब तीन से चार मालगाड़ियां दो घंटे से अधिक समय तक लेट रहीं। रेलवे स्टाफ ने ओएचई लाइन को दिन के 3.10 बजे ठीक कर ट्रेनों का आवागमन सुचारु कराया गया। हालांकि ओएचई लाइन टूटने से आई अन्य तकनीकी खराबी को ठीक करने में रेलवे विभाग पांच बजे के बाद भी लाइन व अन्य विद्युत उपकरण आदि को दुरुस्त करने का कार्य चलता रहा। डाउन ट्रैक ठप रहने से पंजाब मेल एक्सप्रेस ललितपुर स्टेशन पर अपने निर्धारित समय 12.48 बजे के स्थान पर 2 घंटा 48 मिनट लेट होकर दोपहर बाद 15.39 बजे पहुंची। वहीं नवयुग एक्सप्रेस भी धौर्रा से पहले ट्रैक पर करीब डेढ़ घंटे से समय तक खड़ी रही। इसी प्रकार चेन्नई-लखनऊ एक्सप्रेस भी करीब 2.33 घंटे लेट हो गई। इसके अलावा इन ट्रेनों के पीछे आ रही डाउन ट्रैक पर तीन से चार मालगाड़ियां भी प्रभावित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें