फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अन्य: डायट प्राचार्य ने काटा मड़ावरा सह-समन्वयकों का वेतन

विज्ञापन
विज्ञापन
डायट प्राचार्य ने काटा सह-समन्वयकों का वेतन
विज्ञापन

ललितपुर। डायट प्राचार्य ने बीते रोज ब्लॉक संसाधन केंद्र मड़ावरा का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान केंद्र पर खंड शिक्षा अधिकारी समेत कोई भी सह समन्वयक मौजूद नहीं मिला। उन्होंने सभी चारों सह-समन्वयकों का एक दिन का वेतन काट दिया है और अग्रिम आदेशों का वेतन रोके रहने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही उन्होंने माह के अंतिम दिन तक पूरे माह के वास्तविक निरीक्षण आख्या उपलब्ध कराने के भी निर्देश दिए हैं।
जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान प्राचार्य जेपी राजपूत ने विगत 23 फरवरी की सुबह करीब साढ़े 10 बजे मड़ावरा के ब्लॉक संसाधन केंद्र का औचक निरीक्षण किया था। इस दौरान केंद्र पर केवल एक कर्मचारी के अलावा कोई भी सह-समन्वयक व खंड शिक्षा अधिकारी भी उपस्थित नहीं मिली। उन्होंने तत्काल खंड शिक्षा अधिकारी रामगोपाल वर्मा से मोबाइल पर बात की तो उन्होंने बताया कि वह क्षेत्र में विद्यालयों का निरीक्षण कर रहें हैं और सह-समन्वयकों के बारे में कोई जानकारी नहीं है। मामले को गंभीरता से लेते हुए डायट प्राचार्य ने ब्लॉक संसाधन केंद्र मड़ावरा पर तैनात चारों सह-समन्वयकों का एक दिन का वेतन काट दिया है और आगामी निर्देशों तक वेतन रोके रखने के भी संस्तुति की है। उन्होंने कार्रवाई के सम्बंध में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अम्बरीष कुमार पत्र भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नहीं चलेगा निरीक्षण के नाम पर फर्जीवाड़ा
इसके साथ ही डायट प्राचार्य जेपी राजपूत ने सह-समन्वयकों की मनमानी कार्यप्रणाली पर अंकुश लगाते हुए निर्देश जारी किया है कि सभी सह-समन्वयक प्रत्येक माह के अंतिम कार्य दिवस को अपनी पूरे माह के निरीक्षण व कार्यों की आख्या उपलब्ध कराएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें