फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन सब स्टेशनों के निर्माण में और समय लगेगा

विज्ञापन
विज्ञापन
तीन सब स्टेशनों के निर्माण में और समय लगेगा
विज्ञापन

नये टेंडर के लिए पावर कार्पोरेशन ने मांगी प्रगति रिपोर्ट
सब स्टेशन निर्माण की कंपनी को किया गया था ब्लैक लिस्ट
अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर।
जनपद में बेहतर बिजली व्यवस्था के लिए बनाए जा रहे तीन विद्युत सब स्टेशनों के निर्माण में अभी कुछ महीनों का समय और लगेगा, विगत कई महीनों से एक कंपनी को उत्तर प्रदेश पावर कार्पोरेशन द्वारा ब्लैक लिस्टेड किए जाने के कारण सब स्टेशनों का निर्माण कार्य बंद चल रहा है, जिसके चलते कार्पोरेशन ने एक बार फिर से उक्त सब स्टेशनों के निर्माण कार्य की अब तक प्रगति रिपोर्ट मांगी है।
शासन की मंशानुसार जनपद में विद्युत ओवरलोड की समस्या के निस्तारण, फाल्ट पर नियंत्रण करने और सुचारु विद्युत आपूर्ति के लिए उत्तर प्रदेश कार्पोरेशन द्वारा विद्युत फीडरों को उपभोक्ताओं की संख्या के आधार पर छोटे-छोटे फीडरों का निर्माण किया जा रहा है। इसके लिए जनपद में कुल सात विद्युत सब स्टेशनों का निर्माण करने के प्रस्ताव को काफी पहले मंजूरी मिल चुकी है। जिस पर जनपद में जखौरा और बानपुर में दो सब स्टेशनों का संचालन भी शुरू हो चुका है। जबकि इन विद्युत सब स्टेशनों के साथ ही अन्य पांच विद्युत सब स्टेशनों का निर्माण शुरू हुआ था, लेकिन इसी दौरान सब स्टेशनों का निर्माण कार्य करने वाली एक कंपनी को उसकी कार्यप्रणाली में लापरवाही के कारण कार्पोरेशन द्वारा ब्लैक लिस्टेड घोषित कर दिया गया, लेकिन अन्य किसी कंपनी को निर्माण कार्य का जिम्मा नहीं दिया गया, जिसके चलते उक्त निर्माणाधीन तीन विद्युुत सब स्टेशन मिर्चवारा, बंगरिया और नेहरूनगर का निर्माण कार्य ही अधूरा पड़ा हुआ है, जबकि इसके निर्माण की समय सीमा भी खत्म हो चुकी है। अब करीब छह से आठ महीने बाद एक बार फिर से पावर कार्पोरेशन को उक्त तीन विद्युत सब स्टेशनों की सुध आई है और कार्पोरेशन ने बिजली विभाग से उक्त तीन सब स्टेशनों के निर्माण कार्य की प्रगति रिपोर्ट मांगी है। बता दें कि मिर्चवारा सब स्टेशन का निर्माण 5.14 करोड़, बंगरिया का 4.59 करोड़ और नेहरूनगर सब स्टेशन का निर्माण 4.67 करोड़ रुपये की लागत से किया जा रहा है। हालांकि वर्तमान में नगर निकाय चुनाव के लिए चुनाव आयोग द्वारा अधिसूचना जारी कर दी गई है, जिसके चलते अब नई टेंडर प्रक्रिया पर भी विराम लग गया है, जिसके बाद अब उक्त तीन विद्युत सब स्टेशनों का निर्माण फिरहाल आचार संहिता लगने तक नहीं हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाक्स
मिर्चवारा, बंगरिया व नेहरूनगर में विद्युत सब स्टेशनों के अब तक हुए निर्माण की प्रगति रिपोर्ट आला अधिकारियों द्वारा मांगी गई, जिसकी रिपोर्ट तैयार कर अधिकारियों को सौंप दी है।
- अरविंद गौतम, एसडीओ, सेकेंडरी वर्क्स।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें