फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनपद में डेंगू ने दी दस्तक

विज्ञापन
विज्ञापन
डेंगू से निपटने के इंतजाम करे प्रशासन
विज्ञापन

ललितपुर। बुंदेलखंड विकास सेना द्वारा रविवार को सेना प्रमुख हरीश कपूर के नेेतृत्व में धरना प्रदर्शन एवं बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें डेंगू की दस्तक पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए स्वास्थ्य विभाग को इससे निपटने के लिए व्यापक इंतजाम करने की अपील की। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन एवं नगर पालिका परिषद भी नगर व जिले में साफ-सफाई तथा मच्छरों की रोक थाम के लिए कारगर कदम उठाए। धरना प्रदर्शन में राजमल जैन वरया, राजेंद्र गुप्ता, राजकुुमार कुशवाहा, अमर सिंह बुंदेला, कदीर खान, ओमकार सिंह तोमर, परवेज पठान, पुष्पेंद्र शर्मा, लक्ष्मी नारायण, भईयन कुशवाहा, जयंत जैन, गफूर खान, पंचम लाल, राजेश शर्मा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन


सुम्मेरा तालाब पर श्रमदान किया
ललितपुर। शहर का हृदय कहे जाने वाले सुम्मेरा तालाब को स्वच्छ व सुंदर बनाने के लिए प्रयासरत संस्था जागरूकता अभियान के सदस्यों ने रविवार को श्रमदान किया। जिसमें दीवारों पर चित्रकारी एवं प्रेरक संदेश के साथ प्रत्येक रविवार की भांति इस बार भी तालाब के घाटों की सफाई व कचरे को बाहर निकाला गया। सफाई के साथ ही शपथ भी ली कि तालाब पर आने वाली पूजन सामग्री को तालाब में नहीं डाला जाएगा। इस दौरान भारत सेवा मंडल के अध्यक्ष पूर्व पार्षद राजेश दुबे, गोल्डी त्रिवेदी, चंद्रशेखर दुबे, अनुज शर्मा, वैभव पुरोहित, करण कुुशवाहा, वंदना मेहता व अभियान के सदस्य अर्चना बीके अग्रवाल, अखिलेश कुमार, अमित चौबे, शिवम चतुर्वेदी, दर्शन सेन, नवाजिश खान आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें