फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना मास्क लगाए निकलने पर किए 181 के चालान

विज्ञापन
coronavirus-case - फोटो : coronavirus-case
विज्ञापन
ललितपुर। कोरोना महामारी से बचाव के लिए लोग अब भी गंभीर नहीं है और प्रशासन की चेतावनी के बाद भी बिना मास्क लगाए घूम रहे हैं। भीड़भाड़ वाले स्थानों या फिर वाहनों पर खुले में घूमते मिलने पर कोतवाली समेत अन्य थानों में बीते दो दिनों में 181 लोगों के बिना मास्क के घूमने पर चालान काटे गए। इनसे कुल 31,900 रुपये के राजस्व की वसूली की गई। मार्च में शुरू हुए लॉकडाउन से अब तक 9,565 लोगों के बिना मास्क लगाने पर चालान काटे गए।
विज्ञापन

शासन द्वारा 10 की रात्रि से 13 जुलाई की सुबह पांच बजे तक लॉकडाउन लागू किया गया। इसके चलते विभिन्न थानों की पुलिस ने 11 एवं 12 जुलाई को बिना मास्क के घूमने वालों के खिलाफ अभियान चलाया और उन्हेें रोककर उनके चालान किए। 11 जुलाई को जहां कोतवाली पुलिस ने 36 चालान किए। रविवार को विभिन्न जगह चेकिंग अभियान देर शाम तक चलाया गया। पूरे जनपद के विभिन्न थानों से 181 लोगों के बिना मास्क पहने घूमने पर चालान किए गए। इनसे पुलिस प्रशासन द्वारा कुल 31,900 रुपये राजस्व की वसूली की। पूरे जनपद में मार्च माह से लागू लॉकडाउन से अब तक 9,565 लोगों के चालान किए गए हैं। कोतवाली एवं यातायात पुलिस द्वारा रविवार को विभिन्न चौराहों पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया और लोगों को बिना मास्क पहने लोगों के चालान काटे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें