फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

18 साल की युवती ने जहरीला पदार्थ निगला

विज्ञापन
विज्ञापन
तालबेहट। कोतवाली के अंतर्गत एक गांव निवासी 18 वर्षीय युवती ने सोमवार को घर में जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन युवती को लेकर सीएचसी पहुंचे, जहां डॉक्टर ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। सीएचसी में परिजनों ने बताया कि करीब दो साल पहले युवती को थाना जखौरा के अंतर्गत ग्राम मुहारा निवासी एक युवक ले गया था। घटना की रिपोर्ट दर्ज कराने पर पुलिस ने करीब एक साल बाद दोनों को पकड़ लिया था। पुलिस ने पॉक्सो सहित अन्य धाराओं में आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।
विज्ञापन

इसके बाद लड़की अपनी एक बेटी के साथ पिता के घर आ गई थी। करीब एक साल तक जेल में रहने के बाद कुछ दिन पहले ही आरोपी जमानत पर रिहा होकर घर आया था। माना जा रहा है कि वह लड़की को अपने साथ रखना चाह रहा लेकिन लड़की के घर वाले उसे भेजने को तैयार नहीं हैं। इसी दौरान किसी बात से क्षुब्ध होकर युवती ने जहर खा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें