फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: शताब्दी, वंदेभारत समेत 18 ट्रेन घंटों देरी से आईं

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। कोहरा और तकनीकी कारणों के चलते मंगलवार को शताब्दी, वंदेभारत एक्सप्रेस और राप्तीसागर समेत 12 से अधिक ट्रेन घंटों विलंब से आईं।
विज्ञापन

भोपाल, खजुराहो, इंदौर और जबलपुर की ओर जाने वाली अप रूट की ट्रेनों में तुलसी एक्सप्रेस सोमवार की देर रात के बाद 2.50 बजे के स्थान पर सवा घंटा विलंब होकर मंगलवार को तड़के 4.05 बजे आई। खजुराहो जाने वाली गीता जयंती एक्सप्रेस मंगलवार को तड़के 3.45 बजे के स्थान पर सवा चार घंटा विलंब होकर सुबह 8.09 बजे आई। इंदौर की ओर जाने वाली मालवा एक्सप्रेस मंगलवार को तड़के 4.21 बजे के स्थान पर साढ़े चार घंटे विलंब होकर सुबह पौने नाै बजे आई। पठानकोट एक्सप्रेस सुबह 5.56 बजे के स्थान पर साढ़े तीन घंटे विलंब होकर सुबह 9.33 बजे आई। दक्षिण एक्सप्रेस सुबह 6.11 बजे के स्थान पर साढ़े तीन घंटे विलंब होकर सुबह 9.47 बजे आई। इसी प्रकार नई दिल्ली से खजुराहो जाने वाली वंदेभारत एक्सप्रेस मंगलवार को सुबह 11.35 बजे के स्थान पर डेढ़ घंटे विलंब होकर दोपहर 1.05 बजे आई। जबकि शताब्दी एक्सप्रेस भी सुबह 11.42 बजे के स्थान पर दो घंटा विलंब होकर दोपहर 1.49 बजे आई। वहीं, अप रूट की ही पंजाबमेल एक्सप्रेस भी दोपहर 1.25 बजे के स्थान पर ढाई घंटे से अधिक विलंब होकर दोपहर बाद 4.07 बजे आई। छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस दोपहर 2.28 बजे के स्थान पर दो घंटा विलंब होकर शाम 4.27 बजे आई। जबकि गोरखपुर की ओर से आने वाली राप्तीसागर एक्सप्रेस शाम को 5.48 बजे के स्थान पर छह घंटे विलंब होकर देर रात पौने बारह बजे आने की संभावना जताई। पातालकोट एक्सप्रेस शाम को 6.48 बजे के स्थान पर पौने दो घंटा विलंब होकर रात साढ़े आठ बजे आई। सचखंड एक्सप्रेस रात 7.56 बजे के स्थान पर चार घंटे विलंब होकर देर रात बारह बजे के बाद आने की संभावना जताई। वहीं, अप रूट की उत्कल एक्सप्रेस रात 8.21 बजे के स्थान पर तेरह घंटे विलंब होकर बुधवार को सुबह सवा नौ बजे आने की संभावना जताई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें