फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: कीटनाशक के छिड़काव से खराब हो गई 18 किसानों की धान की फसल

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। जखौरा क्षेत्र के ग्राम पुनियाखेरा में दुकान से खरीदी गई कीटनाशक के छिड़काव से डेढ़ दर्जन किसानों की धान की फसल खराब हो गई। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से शिकायत की तो कृषि व बीमा विभाग की टीमों ने धान की खराब फसलों का जायजा लिया। वहीं, कृषि अधिकारी ने भी मंगलवार को टीम के साथ गांव पहुंचकर धान की फसल की जांच की और दुकानदार को चेतावनी जारी करते हुए किसानों के नुकसान की भरपाई को कहा।
विज्ञापन

जखौरा क्षेत्र के ग्राम पुनियाखेरा के किसानों ने इस बार धान की फसल बोई थी और फसल बड़ी भी हो गई थी। उन्होंने धान की फसल में घास फूस मारने के लिए पास के ही एक गांव स्थित दुकान से कीटनाशक खरीदा था। उक्त दवा के छिड़काव से उनकी संपूर्ण फसल नष्ट हो गई जिससे उनका लाखों का नुकसान हो गया। इस पर वह सभी एक सप्ताह पहले उक्त फर्म के मालिक के पास गए और दवा के छिड़काव से धान की फसल नष्ट होने की बात कही तो फर्म संचालक ने उनकी बात नहीं मानी।
किसानों ने जिलाधिकारी व कृषि अधिकारियों को शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया कि दुकान से खरीदा गए कीटनाशक के छिड़काव से उनकी धान की फसल नष्ट हो गई है और जब उन्होंने फर्म संचालक से इस संबंध में शिकायत की तो उसने उनसे अभद्रतापूर्ण व्यवहार किया और उन किसानों को वहां से भगा दिया। किसानों ने बताया कि ग्राम पुनियाखेरा में 18 किसानों की धान की फसल कीटनाशक के छिड़काव की वजह से खत्म हुई है।
विज्ञापन


इन किसानों की खराब हुई फसल
ग्राम पुनियाखेरा में कीटनाशक के छिड़काव से राजेंद्र राजपूत की डेढ़ एकड़, कमलेश राजपूत की तीन एकड़, साहिल राजपूत की डेढ़ एकड़, इंद्रपाल की डेढ़ एकड़ और मुन्ना की बीस एकड़ और रामअवतार समेत डेढ़ दर्जन किसानों की धान की फसल नष्ट हो गई है।

डीएम के निर्देश पर कृषि अधिकारी ने की नुकसान की जांच
ग्राम पुनियाखेरा के किसानों द्वारा कीटनाशक के छिड़काव से धान की फसल खराब होने की शिकायत करने पर जिलाधिकारी ने जिला कृषि अधिकारी को जांच करने के निर्देश दिए थे। जिला कृषि अधिकारी राजीव कुमार भारती ने बताया कि डीएम के निर्देश पर मंगलवार को उन्होंने गांव में पहुंचकर धान की फसल की जांच की और किसानों से फसल का रकबा भी जाना। उन्होंने बताया कि किसानों को दुकान संचालकों से नुकसान की भरपाई करवाने का आश्वासन दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें