ललितपुर। स्वास्थ्य विभाग की टीम डेंगू और संक्रामक बीमारियों की रोकथाम के लिए शहर की दुकानों और मोहल्लों में जांच की, जिसमें 18 एडीज लार्वा पाए गए। जिनको मौके पर ही लार्वा रोधी दवा का छिड़काव कर नष्ट कर बचाव के प्रति जागरूक किया।
शुक्रवार को राष्ट्रीय वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शहर के दो मोहल्ला समेत 19 टायरों की दुकानों में डेंगू व चिकिनगुनियां की रोकथाम के लिए अभियान चलाया। जिसमें कूलर, कंटेनर और टायरों में एडीज मच्छर के लार्वा पाए गए। इसका निरीक्षण अजब सिंह, ज्ञानेंद्र गौतम, हरिश्चंद्र नामदेव ने कंटेनरों, कूलरों व टायरों की जांच की, जिसमें कुमार टायर की दुकान पर दो, शक्ति टायर की दुकान पर दस, मोहल्ला नदीपुरा में कंटेनर में एक व कूलरों में चार, एक अस्पताल में एडीज लार्वा पाए गए। जिन्हें स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मौके पर ही लार्वा रोधी दवा का छिड़काव कर नष्ट किया। इस दौरान टीम ने बताया कि कूलर और कंटेनरों की सप्ताह में सफाई की जाए। सूखने के बाद दोबारा पानी भरा जाए। टायरों में किसी भी प्रकार से बारिश का पानी जमा न होने दें।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रताप सिंह ने बताया कि डेंगू, संक्रामक बीमारियों से बचाव के लिए घरों के आस-पास बारिश का पानी जमा न होने दें। छत पर रखे पुराने बर्तन और टायरों में पानी न भरने दें। सप्ताह में एक बार कूलर की सफाई करते रहें। फुल कपड़े पहने रहें।