फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से एक महिला समेत पांच की मौत, 176 नए संक्रमित मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। स्वास्थ्य विभाग द्वारा रविवार को की गईं जांजों में 176 कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। कोरोना के उपचार के दौरान एक महिला समेत पांच लोगों की मौत हो गई। राहत की खबर यह रही कि 356 मरीज उपचार बाद ठीक हो गए, जिन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया। अब एक्टिव मरीजों का आंकड़ा घटकर 2116 हो गया है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग द्वारा रविवार को 1553 लोगों की जांचें की गईं, जिनमें 176 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। इनमें आरटीपीसीआर जांच में 104 और एंटीजन जांच में 72 मरीज पाए गए हैं। जबकि, नौ संक्रमितों का आंकड़ा अन्य जनपदों से मिला है। जांचों में अकेले शहर में 50 नए संक्रमित, तालबेहट क्षेत्र में 48, जखौरा क्षेत्र में 15, महरौनी क्षेत्र में 21, मड़ावरा में दो, बिरधा क्षेत्र में 19 और बार क्षेत्र में 15 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। रविवार को 356 मरीज ठीक होने पर उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया है, जिनमें झांसी मेडिकल कॉलेज से एक और होम आइसोलेशन पूर्ण करने पर 330 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया है। अब जिले में एक्टिव मरीजों का आंकड़ा घटकर 2116 हो गया है।
उपचार के दौरान एक महिला समेत पांच लोगों की मौत हो गई। इनमें सिविल लाइन निवासी 54 वषीर्य महिला, छत्रसालपुरा में 42 वर्षीय, स्टेशन रोड सिविल लाइन में 64 वर्र्षीय वृद्ध की मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान मौत हो गई। तालबेहट निवासी 62 वर्षीय वृद्ध और छत्रसालपुरा निवासी 72 वर्षीय वृद्ध की तालबेहट के कोविड एल-2 अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन

------
स्वास्थ्य विभाग द्वारा रविवार को 1553 लोगों की जांचें की गई थीं, जिनमें 176 मरीज कोरोना संक्रमित पाए गए। मेडिकल कॉलेज झांसी में तीन और तालबेहट एल-2 अस्पताल में दो लोगों की उपचार के दौरान मौत हो गई है।
विज्ञापन

- डा. डीके गर्ग, मुख्य चिकित्साधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें