लॉकडाउन के दौरान वाहनों की चेकिंग का अभियान भी चल रहा है। अब तक 1750 वाहनों के चालान हो चुके हैं तथा छह लाख रुपये जुर्माना लगाया गया है। चेकिंग अभियान लगातार चल रहा है। दरअसल, लोग लाकडाउन का पालन नहीं कर रहे हैं। बाइक लेकर बेवजह सड़कों पर घूम रहे हैं। ऐसे में पुलिस को सख्ती बरतनी पड़ रही है। बेवजह घूमने वाले बाइक सवारों के चालान किए जा रहे हैं। अब तक चालान के दौरान पुलिस ने छह लाख रुपये वसूल किए हैं और 1750 वाहनों का चालान किया है। इसके अलावा वाहनों को सीज भी किया गया है, क्योंकि बहुत से वाहन चालक बिना कागजात पूरे किए गाड़ियां दौड़ा रहे थे। चेकिंग अभियान लगातार चलाया जा रहा है।