फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरे दिन भी चला मतदान कार्मिकों का प्रशिक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
मतदान कार्मिकों को सिखाईं बारीकियां
विज्ञापन

ललितपुर। लोकसभा सामान्य निर्वाचन हेतु मतदान कार्मिकों का प्रशिक्षण दूसरे दिन मंगलवार को भी आयोजित किया गया। इसमें मतदान कार्मिकों को मतदान की बारीकियां सिखाने के साथ ईवीएम के प्रयोग का व्यवहारिक प्रशिक्षण दिया गया।
राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में आयोजित प्रशिक्षण में 1600 पीठासीन अधिकारी, मतदान अधिकारी प्रथम, द्वितीय व तृतीय को प्रशिक्षण लेने के लिए बुलाया गया था। इनमें से 800 पीठासीन अधिकारी, मतदान अधिकारी प्रथम, द्वितीय व तृतीय ने प्रथम पाली और 800 पीठासीन अधिकारी, मतदान अधिकारी प्रथम, द्वितीय और तृतीय ने द्वितीय पाली में प्रशिक्षण प्राप्त किया। डीएम मानवेंद्र सिंह ने कहा कि मतदान अधिकारी मतदान के दिन अमिट स्याही तर्जनी अंगुली पर नाखून से लेकर त्वचा तक लगाएंगे। सभी पीठासीन अधिकारी निर्देशिका का अध्ययन कर लें। ईवीएम प्राप्त करने के पश्चात मतदान के दिन तक ईवीएम मशीन के साथ कोई छेड़छाड़ नहीं करना है। मॉकपोल की प्रक्रिया सम्पन्न होने के पश्चात क्लियर बटन को दबाना है। मतदान के दिन बूथ के आसपास कोई भी व्यक्ति चुनाव प्रचार नहीं करेगा। मतदान अधिकारी प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पोलिंग बूथों पर पीठासीन अधिकारियों का सहयोग करेंगे।
विज्ञापन

प्रत्येक पोलिंग बूथ पर महिला मतदान कर्मी की नियुक्त की जाएगी, जिससे महिला मतदाताओं को सहायता हो सके। मतदान के दिन अमिट स्याही को सुरक्षित रखने के लिए मिट्टी के पात्र में रखा जाएगा। इस मौके पर अपर जिलाधिकारी अनिल कुमार मिश्र, मुख्य विकास अधिकारी वीपी पांडेय, जिला विकास अधिकारी विद्यानाथ शुक्ल, परियोजना निदेशक डीआरडीए बलिराम वर्मा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन


एफआईआर के दिए निर्देश
प्रशिक्षण सत्र के दौरान मतदान अधिकारी प्रथम में नत्थू सहायक बार वन रेंज, रोहित कुमार सहायक फील्ड ऑफीसर, गौरव सिंह कनिष्ठ सहायक, मतदान अधिकारी द्वितीय में लता गुप्ता बेसिक शिक्षा विभाग, रतिराम शिक्षामित्र, रामस्वरुप कुशवाहा शिक्षामित्र, प्रशांत कुमार नायक सहायक अध्यापक, गीता वर्मा सहायक अध्यापिका, फूलसिंह वन संरक्षक, मतदान अधिकारी तृतीय में संतोष कुमार सफाई कर्मी, प्रमोद कुमार सफाई कर्मी, मनीराम सफाईकर्मी, रोशनलाल सफाईकर्मी, मनोहर बेलदार, भगवानदास सफाई कर्मी पंचायत विभाग अनुपस्थित रहे। जिलाधिकारी ने अनुपस्थित कर्मियों के विरुद्ध एफआईआर कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें