फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली कटने से फसलें सूख रहीं, वनरोज उजाड़ रहे खेती

विज्ञापन
विज्ञापन
पानी के अभाव में सूख रहीं फसलें
विज्ञापन

ललितपुर। सोमवार को किसानों की समस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन ने जिलाधिकारी कार्यालय के सामने धरना दिया। इस दौरान उन्होंने जिला प्रशासन से समस्याओं के समाधान की मांग की है।
विज्ञापन

ज्ञापन में बताया कि जिले में अतिवृष्टि से किसानों की खरीफ की उड़द व मूंग की फसल करीब अस्सी फीसदी तक नष्ट हो गई थी। जिसके तीन महीने बीत जाने के बाद भी बीमा कंपनी द्वारा फसल बीमा नहीं दिया जा रहा है और न ही शासन द्वारा ही किसानों को कोई भी आर्थिक सहायता दी गई है। जिन्हें शीघ्र ही बीमा दिलाया जाए। जिले में जंगली वनरोज से किसानों की खेतों में खड़ी पूरी की पूरी फसलें उजड़ रही हैं। किसान दिन रात जागकर भी अपनी फसलें नहीं बचा पा रहे हैं। किसान यूनियन ने जिलाधिकारी से जंगली क्षेत्र में वनरोज से फसलें बचाने के सुनिश्चित उपाय करने की मांग की है। जिला में अड़तालीस हजार एकड़ जमीन जिमन-3 श्रेणी की भूमि है, जो एक आदेश डूब क्षेत्र सहित सभी भूमि को भूमिधर घोषित किया जाए। केंद्र सरकार के द्वारा किसानों को छह हजार रुपए प्रतिवर्ष दिए जा रहे हैं जो बुंदेलखंड की स्थिति को देखते हुए छोटे व बड़े किसानों को दिए जाने की मांग की है। आगे बताया गया कि ब्लॉक बार अंतर्गत ग्राम बार में दो नक्शे रखकर किसानों के साथ धोखाधड़ी कर पैसा उगाही का आरोप लगाया है। बताया गया कि दोनों नक्शों में काफी अंतर है। राजस्व अधिकारी एक बंदोबस्ती नक्शा और दूसरा वन विभाग का नक्शा के आधार पर किसानों को गुमराह करके किसानों में विवाद पैदा किया जा रहा है। साथ ही बताया कि कि विद्युत विभाग द्वारा जानबूझकर एक फेस का तार काट दिया जाता है, जिसके चलते किसानों को नलकूपों की मोटरें बंद पड़ी हैं, जिससे किसानों की फसलें सूखने की कगार पर हैं। साथ ही बताया कि मड़ावरा तहसील अंतर्गत तहसील द्वारा किसानों के साथ मारपीट व गाली गलौज कर अभद्रता की गई थी, जिसकी अभी तक न तो कोई एफआईआर ही दर्ज की गई है और न ही कोई अन्य कार्रवाई ही की गई है। यह भी जानकारी दी गई है कि जो धरना दस फरवरी को होना था अब वह धरना ग्यारह फरवरी को जिलाधिकारी कार्यालय के सामने होगा। ज्ञापन पर मंडल उपाध्यक्ष कीरत बाबा, जिलाध्यक्ष रंजीत सिंह, नगर अध्यक्ष राजपाल, रामबाबू, इंद्रपाल सिंह, रामस्वरुप पटेल आदि के हस्ताक्षर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें