फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समाजवादी विकास विजन एवं सामाजिक न्याय कार्यक्रम में बताई सपा सरकार की उपलब्धियां

विज्ञापन
विज्ञापन
गठबंधन से घबरा गई है भाजपा: डॉ. आरपी निरंजन
विज्ञापन

समाजवादी विकास विजन एवं सामाजिक न्याय कार्यक्रम में बताई सपा सरकार की उपलब्धियां
अमर उजाला ब्यूरो।
ललितपुर। समाजवादी विकास विजन एवं सामाजिक न्याय कार्यक्रम के सातवें दिन विकासखंड बिरधा के ग्राम पंचायत बरौदाबिजलौन, बछलापुर, करमरा में सपाइयों ने जनसंपर्क व चौपाल लगाई। इसमें सपा शासन काल में कराए गए विकास कार्यों की जानकारी दी। सामाजिक न्याय कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एमएलसी प्रतिनिधि डॉ. आरपी निरंजन ने कहा कि आज केंद्र व प्रदेश सरकार की नीतियों के चलते हर वर्ग परेशान है। जहां नोटबंदी पूरी तरह से फैल हुई है। न तो कोई काला धन वापिस आया और न ही लोगों के बैंक खाते में पैसे आए। जीएसटी के चलते महंगाई बड़ी है। व्यापारी से लेकर आम नागरिक तक इस जीएसटी से परेशान है। इस दौरान उन्होंने कहा कि सपा बसपा के गठबंधन से भाजपा घबरा गई है और वह सीबीआई का सहारा लेकर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष को झूठा फंसाना चाहती है। उन्होंने कहा कि सपाई सीबीआई से घबराने वाले नहीं है। उन्होंने कहा कि सपा बसपा के गठबंधन से भाजपा का सफाया लोकसभा चुनाव में हो जाएगा। इस दौरान विशिष्ट अतिथि ब्लाक प्रमुख जयराम निरंजन व रमेश खटीक, टीम प्रभारी करन पाल, कृष्णस्वरूप निरंजन, विनोद रैकवार, विश्वनाथ पटेल, गीता राजपूत, हरप्रसाद पाल, दयाप्रसाद पटेल, सत्यनारायण, रमेश तिवारी, मुन्नालाल तिवारी, बाबूलाल अहिरवार, प्रेम रजक, प्रधान हरगोविंद पटेल, रामदयाल, रामप्रसाद सहरिया, राजेश सेन, राहुल पटेल, सुरेश निरंजन, मेघराज निरंजन उपस्थित रहे। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष ज्योति सिंह लोधी ने की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें