किसान सम्मेलन को लेकर सपा हुई सक्रिय
29 को सपा प्रदेश अध्यक्ष महरौनी में करेगें किसान सम्मेलन
अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर। समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष के बुंदेलखंड दौरे को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह का संचार हो गया है। पार्टी के विभिन्न पदाधिकारियों ने किसानों को सम्मेलन में जुटाने के लिए संपर्क करना प्रारंभ कर दिया है। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता व एमएलसी प्रतिनिधि डा. आरपी निरंजन लगातार गांव-गांव संपर्क स्थापित कर रहे हैं। मंगलवार को उन्होंने एक दर्जन से अधिक गांव का दौरा किया। इसमें प्रमुख रूप से ग्राम बंगरिया, जमौरा, सरखडी, नयागांव, झरावटा, बडागांव, ककरूआ, पटरिया, गुढाबुजुर्ग, गदनपुर, दैनपुरा, मड़ावरा का भ्रमण किया। इस दौरान ग्रामीणों के बीच पहुंचकर वह समाजवादी पार्टी सरकार द्वारा कराए गए कार्यों से लोगों को अवगत कराते हुए भाजपा की केंद्र व प्रदेश सरकार को आड़े हाथों ले रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि आज पेट्रोल, डीजल के दाम बेतहाशा बढ़ रहे हैं, जिसके चलते महंगाई लगातार बढ़ रही है। इस महंगाई के चलते आज गरीब किसान की हालत पतली हो रही है। बाजारों में किसानों की फसलों का उचित दाम नहीं मिल रहा है। फसल बर्बाद होने से किसानों के सामने अजीविका चलाने का संकट खडा हो गया है। उन्होंने किसान विरोधी सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए 29 सितम्बर को किसान सम्मेलन में जुटने का आह्वान किया। इसमें समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एमएलसी नरेश उत्तम पटेल प्रमुख वक्ता के रूप में होंगे। इस मौके पर आल्हा प्रसाद निरंजन, रमेश खटीक, जिला पंचायत सदस्य अतुल निरंजन, करीम पप्पू राईन, करन पाल, कल्यान पटेल, कैलाश पटेल, मातादीन पटेल, द्वारिका पटेल, विनोद रैकवार, भरत रैकवार, गदनपुर प्रधान हल्के पटेल, गुढाबुजुर्ग प्रधान संतोष पटेल, पूर्व प्रधान शंकर सिंह यादव, पूर्व प्रधान ककरूआ शंकर पटेल, बद्री पटेल दैनपुरा उपस्थित रहे।