फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धार्मिक: जन्माष्टमी पर शहर में जगह-जगह फोड़ी जाएंगी दही हांडियां

विज्ञापन
विज्ञापन
जन्माष्टमी पर जगह-जगह फोड़ी जाएंगी दही हांडियां
विज्ञापन

लड्डू गोपाल के तिलकोत्सव के साथ सजेंगी मंदिरों में झांकियां
अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर। शहर में जन्मोष्टमी की तैयारियां जोरों से चल रही हैं। शहर में जन्माष्टमी पर्व मनाने के लिए शहर में जगह-जगह बाल गोपाल की प्रतिमाएं और भगवान कृष्ण के बाल स्वरूप के चित्र भी बाजारों में आसानी से मिल रहे हैं। इसके साथ ही दुकानों पर आकर्षक चमकती हुई पोशाकें भी खरीदी जा रही हैं। भगवान के जन्म की खुशी में चार सितंबर को शहर में कई चौराहों पर दही हांडियां भी फोड़ने की योजना है।
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पर्व को सतातनधर्मियों द्वारा श्रद्धा व उत्साह के साथ मनाया जाएगा। इसके लिए घरों और मंदिरों में अभी से तैयारियां शुरू हो गई हैं। जन्माष्टमी के दिन मंगलवार को मंदिरों में देर शाम से ही विभिन्न धार्मिक आयोजन होंगे, तो वहीं घरों में श्रद्धा व उत्साह के साथ श्रद्धालु भगवान श्रीकृष्ण के जन्म का यह पर्व मनाया जाएगा। बाजारों में पर्व के चार दिन पहले से ही भगवान बाल गोपाल की आकर्षक व मनोहारी प्रतिमाएं बाजारों में आ गई हैं। वहीं, भगवान लड्डू गोपाल की आकर्षक पोशाकें भी दुकानों पर खरीदी जा रही हैं। शहर के मुख्य मंदिरों में पुलिस लाइन स्थित भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव की विशेष तैयारियां के साथ ही आकर्षक झांकियां सजाई जाएंगी। वहीं, अन्य मंदिरों में रावरपुरा स्थित मुरली मनोहर मंदिर, श्रीजगदीश मंदिर, मदन मोहनजी मंदिर, शहर की सीमा से ग्राम पनारी स्थित श्रीजुगल किशोरजी मंदिर, तुवन चौराहा स्थित राधा-कृष्ण मंदिर सहित सभी मंदिरों में भगवान लड्डू गोपाल के जन्म का आयोजन भव्यता के साथ किया जाएगा। भगवान के पूजन के लिए बाजारों में जहां शानदार प्रतिमाएं आ रही हैं, वहीं पूजन सामग्री का भी विशेष महत्व है। भगवान की पूजा के लिए खीरा और दही का विशेष महत्व माना जाता है। इस दिन भगवान का जन्म खीरा काटकर मनाया जाता है, जबकि लड्डू गोपाल को दही रूपी पंचामृत तैयार कर उसमें स्नानादि कराकर तिलक व आरती का आयोजन किया जाएगा। इसके बाद सभी श्रद्धालुओं द्वारा भगवान का जन्मोत्सव पर तरह-तरह के धार्मिक भजन कीर्तन का आयोजन भी किया जाएगा। वहीं, शहर में अगले दिन भी श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के अवसर पर हर घर में दरवाजों पर आम के पत्तों की बंदरबार बांधी जाएगी, तो वहीं गरीबों को अन्नदान किया जाएगा। इसके बाद शहर में चार सितंबर को भगवान के जन्मोत्सव को मनान के लिए दही शहर के विभिन्न चौराहों व गलियों मेें दही हांडियां फोड़ी जाएंगी और इन दही हांडियों को फोडने के लिए समितियों द्वारा इनाम भी घोषित किया जाता है। दही हांडी का आयोजन देखने के लिए सैकड़ों की संख्या में दर्शनार्थियों की भीड़ जमा होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चार सितंबर को भव्य शोभायात्रा
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पर्व को भव्यता के साथ मनाने के लिए शहर में चार सितंबर को भव्य व आकर्षक शोभायात्रा भी निकाली जाएगी। जिसमें मथुरा वृंदावन की रासलीला पार्टियों द्वारा श्रीकृष्ण-राधा रास मुख्य आकर्षण रहेंगे। यह शोभायात्रा चार सितंबर को सुबह नौ बजे से देवगढ़ क्रॉसिंग के पार स्थित मुहल्ला जुगपुरा से शोभायात्रा शुरु होगी। जो स्टेशन तिराहा, वर्णी चौराहा, तुवन चौराहा, घंटाघर, सावरकर चौक, तालाबपुरा होते हुए तुवन मंदिर प्रांगण में गाजे बाजे के साथ समापन होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें