अल्पसंख्यकों को दी योजनाओं की जानकारी
ललितपुर। सोमवार को कलेक्ट्रेट सभगार में जिलाधिकारी मानवेंद्र सिंह की अध्यक्षता में अल्पसंख्यक अधिकार दिवस मनाया गया। इस दौरान डीएम ने अल्पसंख्यकों के अधिकारों के बारे में बताते हुए जागरूक होने की अपील की है।
इस अवसर पर छोटे लाल बौद्ध द्वारा कहा गया कि सरकार द्वारा अल्पसंख्यकों के लिए संचालित समस्त योजनाओं एवं अधिकारों का साइन बोर्ड लगवाया जाए जिससे अल्पसंख्यकों को उनकी जानकारी हो सके। जिला समाज कल्याण अधिकारी रिंकू सिंह राही ने वृद्धावस्था पेंशन, पारिवारिक लाभ योजना की जानकारी दी। डॉ. बक्शी द्वारा स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई। इस दौरान नासिर मंसूरी ने अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी को सप्ताह में दो दिन जनपद में उपस्थित होने का आग्रह किया गया। जिस पर जिलाधिकारी ने अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी को निर्देश दिए कि अनुपस्थिति में किसी अन्य अधिकारी को चार्ज दिया जाए। प्रबंधक, सुधा सागर, इंटर कॉलेज द्वारा सेंटर निरस्त हो जाने पर फिर से बनाए जाने के लिए अनुरोध किया गया। कार्यक्रम में मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ: प्रताप सिंह, परियोजन निदेशक बलिराम वर्मा, जिला पंचायत राज अधिकारी श्रवण कुमार सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक राम अवतार, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अम्बरीश कुमार, अतिरिक्त सूचना अधिकारी केबी मिश्रा आदि उपस्थित रहे।
अल्पसंख्यक अधिकार दिवस मनाया
ललितपुर। महर्रा स्थित आदिनाथ कॉलेज ऑफ एजूकेशन में अल्पसंख्यक अधिकार दिवस का आयोजन किया गया।
इस दौरान कॉलेज प्रबंधन समिति के सदस्य प्रदीप कुमार जैन ने कहा कि भारतीय संविधान की धारा 30 अ में अल्पसंख्यकों को विशेष अधिकार प्रदत्त दिए गए है। प्रदीप जैन ने बताया कि शिक्षा के क्षेत्र में स्थापित हमारे अल्पसंख्यक संस्थानों ने पिछड़े क्षेत्र विकास की राह में योगदान देने का प्रयास किया है। प्राचार्य डॉ. नरेंद्र कुमार शर्मा ने कहा कि हमारी शासन व्यवस्था ने अल्पसंख्यकों को जीवन के सभी क्षेत्रों में आगे बढ़ाने के लिए विशेषाधिकार दिए हैं जो कि शिक्षा एवं रोजगार के क्षेत्रो में दृष्टिगत होते हैं। इस मौके पर सहायक प्रधानाचार्य आदित्य प्रकाश राव, विनिता राव, राजेश वर्मा, संजय शर्मा, निधि जैन, प्रीति लक्ष्यकार, मनीषा साहू, आसिफा इकबाल, रजनी राय व रंजना नामदेव उपस्थित रहीं।