फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: हाईस्कूल के 17107 और इंटर के 13858 विद्यार्थी देंगे परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। हाईस्कूल-इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेट की निगरानी में कराई जाएगी। प्रशासन ने अधिकारियों को नामित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
विज्ञापन

24 फरवरी से यूपी बोर्ड की परीक्षाएं शुरू होंगी। कक्षा 10वीं के 17107 छात्र-छात्राएं और इंटरमीडिएट के 13858 परीक्षार्थी शामिल होंगे। हाल ही में यूपी बोर्ड ने 49 परीक्षा केंद्र निर्धारित करते हुए अंतिम सूची जारी की थी। माध्यमिक शिक्षा विभाग परीक्षा कराने की तैयारियों में जुट गया है। परीक्षा शांतिपूर्ण और नकलविहीन हो सके, इसके लिए जोनल, सेक्टर और स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात रहेंगे। परीक्षा केंद्रों पर पुलिस फोर्स भी तैनात रहेगा। जिला विद्यालय निरीक्षक ओमप्रकाश सिंह ने बताया कि बोर्ड परीक्षा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रहेगी। जोनल, सेक्टर और स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें