रक्तदाता को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित करते अतिथिगण
- फोटो : LALITPUR
ललितपुर। शनिवार को यातायात जागरूकता अभियान के अंतर्गत रक्तदान शिविर में 17 लोगों ने रक्तदान किया।
जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष रजनी साहू ने किया। विशिष्ट अतिथि सीएमएस डॉ. अमित चतुर्वेदी, प्रो. संजीव शर्मा व बसपा नेता संतोष कुशवाहा रहे। शिविर में 17 दानियों ने रक्तदान किया। इसमें प्रो. संजीव, संतोष कुशवाहा, विश्व मानवाधिकार कानून एवं अपराध नियंत्रण ट्रस्ट भारत के शिविर में प्रतीक कुमार जैन, शंकरदास सूर्यवंशी, राहुल, सुरेश साहू, रवि, बृजेश साहू, राहुल, मुलायम सिंह, दीपचंद, राजा चौहान, संजय, राहुल राजा, आशीष, रवि प्रताप सिंह, नरेंद्र कुमार, संजय, ब्रजकिशोर व सूरज कुमारी ने रक्तदान किया। रक्तदान करने वालों को प्रमाण पत्र व शील्ड देकर सम्मानित किया गया। इसके अलावा जय अंबे रक्तदान समिति, गोपुत्र सेना, कैमुना क्रेडिट कोऑपरेटिव सोसायटी, ब्लड बैंक स्टाफ और प्रभाकर त्रिपाठी को सम्मानित किया गया। ट्रस्ट जिलाध्यक्ष चंदन सिंह अहिरवार ने आभार व्यक्त किया।