मोहल्लों में साफ सफाई व्यवस्था का निरीक्षण करते ईओ निहाल चंद्र
- फोटो : LALITPUR
ललितपुर। नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी ने शहर की सफाई व्यवस्था की हकीकत तक पहुंचने के लिए विभिन्न वार्डों का निरीक्षण किया। इस दौरान कुल सत्रह सफाई कर्मी अनुपस्थित पाए गए। इस पर उन्होंने लापरवाही पर सुपरवाइजर को फटकार लगाई साथ ही चेतावनी भी दी। बीते दिनों ही अधिशासी अधिकारी निहाल चंद ने नगर पालिका परिषद का कार्यभार ग्रहण किया है। शनिवार को उन्होंने सफाई और खाद्य निरीक्षक संदीप कुमार के साथ वार्ड नंबर 25 चौबयाना, वार्ड नंबर 14 रावतयाना द्वितीय, वार्ड नंबर 23 रावतयाना प्रथम, वार्ड नंबर 26 वार्ड नंबर महावीरपुरा, वार्ड नंबर 22 नदीपुरा, वार्ड नंबर 10 कटरा बाजार का निरीक्षण किया। इस दौरान रावतयाना द्वितीय में छह, रावतयाना प्रथम में चार, नदीपुरा में तीन सफाई कर्मी नदारद पाए गए। इस पर उन्होंने वार्ड के सुपरवाइजर को फटकार लगाई साथ ही उन्हें आगाह किया कि इस प्रकार की लापरवाही आगे बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जिन कर्मचा रियों की हाजिरी भरी जाए, उन्हें निरीक्षण स्थल पर मिलना चाहिए। अगली बार वेतन रोकने/काटने की कार्रवाई की जाएगी।