फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

167 परीक्षार्थियों ने छोड़ी बीएड प्रवेश परीक्षा

विज्ञापन
राजकीय इंटर कॉलेज में बीएड की परीक्षा देने जाते छात्र छात्राएं की जॉच करते शिक्षक - फोटो : LALITPUR
विज्ञापन
ललितपुर। जिले में सामाजिक दूरी का पालन करते हुए कड़ी चौकसी में बीएड की प्रवेश परीक्षा आयोजित की गई। इस दौरान पंजीकृत 800 परीक्षार्थियों में से 167 गैरहाजिर रहे। केंद्र में प्रवेश करते समय परीक्षार्थी सामाजिक दूरी बनाकर खड़े दिखे। किसी को भी इलेक्ट्रानिक डिवाइस व मोबाइल साथ नहीं ले जाने दिया गया।
विज्ञापन

कोरोना काल में स्कूल, कालेजों में परीक्षाएं नहीं हो पा रही हैं। ऐसे में बीएड की प्रवेश परीक्षा कराना शासन- प्रशासन के लिए चुनौती बना हुआ था लेकिन सामाजिक दूरी का पालन करते हुए परीक्षा कराने में प्रशासन कामयाब रहा। प्रथम पाली में सुबह सात बजे से राजकीय इंटर कालेज व राजकीय बालिका इंटर कालेज में प्रवेश परीक्षा शुरू हुई। केंद्र के मुख्य गेट पर ही परीक्षार्थियों की थर्मल स्क्रीनिंग कराई गई और उनके प्रवेशपत्र देखे गए। जो भी परीक्षार्थी मोबाइल साथ लेकर आए, उनके
जमा करा लिए गए। अपर जिलाधिकारी सहित अन्य प्रशासनिक अफसर परीक्षा पर नजर रखे रहे। जीजीआईसी में सुबह की पाली में नामांकित 400 में से 310 परीक्षार्थी उपस्थित हुए। द्वितीय पाली में भी इतने ही परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। दोनों पालियों में अपर जिलाधिकारी अनिल कुमार मिश्रा, उपजिलाधिकारी रमेश चंद्र, जिला विद्यालय निरीक्षक ने परीक्षा का जायजा लिया। इस मौके पर राजकीय महाविद्यालय के प्राचार्य केशव देव नोडल अधिकारी बीएड परीक्षा, डॉ. पंकज शर्मा
विज्ञापन

विश्वविद्यालय प्रतिनिधि असिस्टेंट प्रोफेसर एनएमबी, डीके साहू असिस्टेंट प्रोफेसर आरएमबी आरके सिरोनिया पर्यवेक्षक के रूप में उपस्थित रहे। श्याम नारायण महरौनी, एसडीएम केके सिंह ने भी परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। केंद्र व्यवस्थापक पूनम मलिक ने कुशलतापूर्वक परीक्षा सम्पन कराई। उधर, राजकीय इंटर कालेज में सुबह की पाली में नामांकित 400 के सापेक्ष 325 और द्वितीय पाली में 400 के मुकाबले 323 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। इस दौरान एसडीएम एसपी सिंह, प्रधानाचार्य राजेंद्र त्रिपाठी परीक्षा की निगरानी की करते रहे। परीक्षा केंद्र पर सैनिटाइजर, पीने का पानी व हाथ धोने के पानी का भी इंतजाम किया गया था।

राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में परीक्षार्थियों के प्रवेश पत्र चेक करती शिक्षिकाएं- फोटो : LALITPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें