फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महरोनी भगवान परशुराम की शोभायात्रा निकाली

विज्ञापन
विज्ञापन
भगवान परशुराम की शोभायात्रा निकाली गई
विज्ञापन

महरौनी। भगवान परशुराम का प्राकट्य दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। विविध धार्मिक अनुष्ठान हुए, शोभायात्रा निकाली गई, भंडारे में श्रद्धालुओं ने प्रसाद पाया। आयोजन में नगर और क्षेत्र के श्रद्धालुओं ने भाग लिया।
विज्ञापन

पंडा कॉलोनी स्थित भगवान परशुराम मंदिर में पूजन अनुष्ठान हुआ। सुंदरकांड पाठ किया गया। मंदिर परिसर से शोभायात्रा निकाली गई। इसमें सबसे आगे घोड़ों पर सवार युवा अपने हाथों में धर्मध्वज लेकर चल रहे थे। उनके पीछे डीजे पर बज रहे धार्मिक गीतों की ध्वनि पर नौजवान नाचते, थिरकते और जयकारे लगाते हुये चल रहे थे। जगह-जगह पर युवाओं ने फरसा, तलवार और लाठी चलाकर प्रदर्शन किया। झांकियों में भगवान परशुराम, शिवजी, ब्रह्माजी, गोस्वामी तुलसीदास और शंकराचार्य आदि के चित्रों की शोभा दर्शनीय रही। मुख्य आकर्षण बग्घी पर सवार भगवान परशुराम के स्वरूप की झांकी रही। श्रद्धालुओं ने भगवान के स्वरूप की आरती उतारी और जगह-जगह स्वागत किया। शोभायात्रा मड़ावरा रोड, इंदिरा चौराहा, मुख्य बाजार, टीकमगढ़ रोड, बड़ी देवी मंदिर, पुराना बाजार, रामलीला मैदान और बाजार से होकर भगवान परशुराम मंदिर पर समापन हुआ। विचार गोष्ठी ब्राह्मण महामंडल के अध्यक्ष दयाशंकर चौधरी की अध्यक्षता में हुई। वक्ताओं ने युवा ब्राह्मण महामंडल के सदस्यों के प्रयासों की सराहना की और कहा कि अगले वर्ष दोगुनी ऊर्जा से आयोजन किया जाएगा। समाज की एकजुटता पर भी जोर दिया गया। बाबूलाल नायक, आशाराम तिवारी, रामविलास कटारे, आशीष रावत, रामजी द्विवेदी, पवन भौंडेले, हरेराम दीक्षित, संजय पांडेय भारत, उमाशंकर भौंडेले, दीपक तिवारी आदि ने विचार व्यक्त किए। आभार शैलेंद्र नायक ने जताया। गोष्ठी के बाद भंडारा में सभी ने भावपूर्वक प्रसाद पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें